विविध भारत

RSS का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मनाएगा ईद मिलन समारोह, पीएम मोदी को भी मिला न्योता

ईद मिलन के जरिए मुस्लिम उलेमाओं और अन्य धर्मों के लोगों को एकजुट करके संघ की तरफ से एकता का संदेश देने की कवायद की जाएगी।

2 min read
RSS का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मनाएगा ईद मिलन समारोह, पीएम मोदी को भी मिला न्योता

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन संसद परिसर में आयोजित किया जाएगा। ईद मिलन के जरिए मुस्लिम उलेमाओं और अन्य धर्मों के लोगों को एकजुट करके संघ की तरफ से एकता का संदेश देने की कवायद की जाएगी।

ये भी पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनारस में एक लाख लोग करेंगे योगाभ्यास

...ये मेहमान रहेंगे मौजूद

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा, कई केंद्रीय मंत्री, संघ और सियासत के साथ-साथ कई धार्मिक संगठनों के दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में कई मुस्लिम मुल्कों समेत विभिन्न देशों के मेहमानों और राजनयिकों को भी बुलाया जाएगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार भी कार्यक्रम में शरीक हो सकते हैं। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते संघ सरसंघचालक मोहन भागवत मिलन समारोह में शिरकत नहीं करेंगे।

मुंबई में हुई थी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की इफ्तार पार्टी

गौरतलब है कि इसी साल मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मुंबई में इफ्तार पार्टी भी दी थी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से पहली बार ऐसा आयोजन किया गया था। 4 जून को हुई मंच की इफ्तार पार्टी में मुस्लिम बहुल देशों के राजनयिकों के अलावा कई समुदायों के गणमान्य लोगों को भी बुलाया गया था। दिल्ली से दूर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने का मकसद पश्चिम और दक्षिण भारत के मुस्लिमों तक भी संघ की पहुंच बढ़ाना है। अब तक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारत में खासतौर से दिल्ली में ही किया जाता रहा है।

ये भी पढ़ें

मायावती को नहीं मिला यह पद तो क्या करेंगे अखिलेश यादव
Published on:
18 Jun 2018 08:07 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा