31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनारस में एक लाख लोग करेंगे योगाभ्यास
Play video

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनारस में एक लाख लोग करेंगे योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर 20 जून को प्रातः 6.00 बजे ‘‘रन फार योगा’’

Google source verification

वाराणसी. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 1100 स्थानों पर होगा योगाभ्यास। इसमें एक लाख से अधिक लोग प्रतिभाग करेगें। यह दावा है प्रदेश के विधि-न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि योग दिवस के मौके सम्पूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम, वरूणा पार शिवपुर स्थित विवेक सिंह स्पोर्टस स्टेडियम, बड़ालालपुर स्पोर्टस स्टेडियम, 760 ग्राम पंचायतो सहित केंद्रीय एवं जिला कारागार में भी योगाभ्यास होगा। साथ ही सुबह-ए-बनारस के अस्सी घाट मंच सहित प्रमुख गंगा घाटो, विश्वविद्यालयों एवं विद्यालयों में भी योगाभ्यास होगें। इतना ही नही योग दिवस को और वृहद रूप दिये जाने के लिए वार्ड एवं बूथ स्तर पर भी आयोजन कराने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने डीएम योगेश्ववर राम मिश्र को निर्देश दिया है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पूरे जिले में ऐसा हो कि पूरी दुनिया में उसका संदेश जाए।


डॉ तिवारी ने योग दिवस की तैयारी का जायजा लेने के उद्देश्य से सोमवार को सिगरा स्थित सम्पूर्णानन्द स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित होने वाले योगाभ्यास की तैयारी के बाबत समीक्षा की। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग एक से डेढ़ लाख लोग प्रतिभाग करेगें। इस अवसर पर केन्द्रीय एवं जिला कारागार में कैदी भी योग करेगें। उस दिन प्रातः 6 से 6.45 बजे तक 45 मिनट का योग कार्यक्रम विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है। 21 जून से पूर्व इसका रिहर्सल भी कराया जायेगा।

इस बीच जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर 20 जून को प्रातः 6.00 बजे ‘‘रन फार योगा’’ का आयोजन सिगरा स्पोर्टस स्टेडियम से सिगरा थाना होते हुए मलदहिया चौराहा, इग्लिशिया लाइन होते हुए भारत माता मंदिर तक किया गया है। जिलाधिकारी ने जिले के गणमान्य लोगो से रन फार योगा में प्रतिभाग करके सफल बनाये जाने की अपील की है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश