विविध भारत

आतंक विरोधी जंग में अजित डोभाल ने दिलाई बड़ी कामयाबी, म्यांमार ने सौंपे 22 आतंकी

कोरोना महामारी से जंग के बीच देश के लिए आई अच्छी खबर पड़ोसी मुल्क म्यांमार ने भारत को 22 खूंखार आतंकी सौंपे हैं
2 min read
• •
Updated: 16 May 2020, 7:13 AM IST
आतंक विरोधी जंग में अजित डोभाल ने दिलाई बड़ी कामयाबी, म्यांमार ने सौंपे 22 आतंकी
आतंक विरोधी जंग में अजित डोभाल ने दिलाई बड़ी कामयाबी, म्यांमार ने सौंपे 22 आतंकी

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( coronavirus ) से जंग के बीच देश के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत को बड़ी कामयाबी मिली है।

दरअसल, पड़ोसी मुल्क म्यांमार ( Myanmar Government ) ने भारत को 22 खूंखार आतंकी ( northeast insurgents ) सौंपे हैं। ये आतंकी देश के पूर्वोत्तर राज्यों ( Northeast states ) के लिए बड़ा खतरा बने हुए थे।

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी भारत आतंकवाद से खासा प्रभावित रहा है।

सरकारी सूत्रों के हवाले से एक आई एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस पूरे अभियान का कॉर्डिनेशन बाहरी खुफिया एजेंसी और म्यांमार सरकार ने संयुक्त रूप से किया था।

इन आतंकियों को एक विशेष विमान के माध्यम से भारत लाया गया है।

एक सरकारी प्रक्रिया के तहत इन आतंकवादियों को पहले मणिपुर की राजधानी इंफाल में स्थानीय अधिकारियों को सौंपा गया था, जिसके बाद उनको गुवाहाटी में लाया गया।

रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो म्यांमार द्वारा सौंपे गए इन आतंकवादियों पर कार्रवाई से देश के पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकी गतिविधियों में कमी आएगी।

सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के नेतृत्व में बाहरी खुफिया एजेंसी और म्यांमार के अधिकारियों की टीम ने इस अभियान का सफल बनाया है।

Updated on:
16 May 2020, 7:13 AM IST
Published on: