26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Supreme Court ने अपनी गर्मी की छुट्टियां रद्द की, 19 जून तक काम जारी रखने का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी गर्मी की छुट्टी रद्द कर दी और 19 जून तक काम जारी रखने का फैसला किया CJI एस. ए. बोबडे ने अदालत की बैठक की, जहां गर्मियों की छुट्टी में काम करने का फैसला लिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 16 May 2020, 7:20 AM IST

67c4cSupreme Court ने अपनी गर्मी की छुट्टियां रद्द की, 19 जून तक काम जारी रखने का फैसला241-4ef9-4474-a0ef-d9e6c436980f.jpg

Supreme Court ने अपनी गर्मी की छुट्टियां रद्द की, 19 जून तक काम जारी रखने का फैसला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने अपनी गर्मी की छुट्टी ( summer vacation ) रद्द कर दी है और 19 जून तक काम जारी रखने का फैसला किया है। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गई। प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे ( Chief Justice SA Bobde ) ने एक पूर्ण अदालत की बैठक (Full court meeting) की, जहां गर्मियों की छुट्टी के दौरान काम जारी रखने पर आम सहमति बनी।

श्रमिक एक्सप्रेस पर फिर सियासत, कांग्रेस शासित राज्यों की मांग कम

रजिस्ट्रार, प्रशासन द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, "सुप्रीम कोर्ट की छुट्टियों को लेकर 14 अक्टूबर 2019 की अधिसूचना के आंशिक संशोधन के तौर पर यह सूचित किया जाता है कि 18 मई से 19 जून (दोनों दिन शामिल) तक सुप्रीम कोर्ट के कैलेंडर 2020 की गर्मियों की छुट्टियों को पुनर्निर्धारित किया गया है। कार्य की अवधि भी घोषित की गई है।"

Economic package: आलू-प्याज-दाल उगाने वाले किसानों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

सूत्रों के अनुसार, शीर्ष अदालत ने यह भी फैसला किया है कि वह सभी प्रकार के लंबित और नए मामलों को उठाएगी, जिसमें अवकाश अवधि के दौरान तत्काल मामले भी शामिल होंगे। इन मामलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश, अन्य न्यायाधीशों के परामर्श से कोरोना वायरस के प्रकोप से जुड़ी स्थिति पर निगरानी जारी जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह गर्मी की छुट्टी का लाभ नहीं लेने के फैसले की समीक्षा कर सकते हैं।

Economic package: वित्त मंत्री का ऐलान— आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव करने जा रही सरकार

सुप्रीम कोर्ट में 24 मार्च से कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हो रही है, जहां केवल अत्यंत जरूरी मामलों को ही प्राथमिकता दी जा रही है।