विविध भारत

पश्चिम बंगाल: नड्डा ने अपने दूसरे दौरे में छेड़ा अभियान, 73 लाख किसानों से डोर-टू-डोर होगी मुलाकात

Highlights पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ किसान के घर किया भोज। स्वामी विवेकानंद को नमन करने के बाद कहा ममता का जाना तय।

less than 1 minute read
JP Nadda
जगत प्रकाश नड्डा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने दूसरे दौरे के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले बर्धमान में राधा गोविंद मंदिर में पूजा की। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को नमन करने के बाद कहा कि जनसैलाब देखकर स्पष्ट है कि ममता का जाना तय है।

इस दौरान पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्ब बर्धमान जिले के जगदानंदपुर में एक किसान के घर भोजन किया। जेपी नड्डा का ये दूसरा दौरा है। माना जाना इस दौरे के जरिए वे किसानों के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस बार वे यहां एक मुट्ठी चावल अभियान की शुरुआत करेंगे। नड्डा के अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी बंगाल में करीब 73 लाख किसानों से डोर-टू-डोर मुलाकात होगी।

इस अभियान के जरिए जेपी नड्डा किसानों के एक मुट्ठी चावल लेंगे और कार्यक्रम 24 जनवरी तक जारी रहेगा। किसानों से लिए चावल से भाजपा 25-30 जनवरी तक कम्यूनिटी किचन चलाएगी। इसमें किसानों और गरीबों को खाना दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में 70,000 परिवारों को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब चुनाव आ रहे हैं, इसलिए ममता जी प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख रही हैं। अगर हमारी यहां सरकार बनती है तो हम किसानों की मदद करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यहां ईस्ट वेस्ट मेट्रो बन रही है, जिसपर लगभग 8,575 रुपये खर्च हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 3,665 नेशनल हाईवे बनें हैं। ये सब मोदी जी ने किया है। पश्चिम बंगाल की भी 17 मंडिया eNAM से जुड़ चुकी हैं। इन मंडियों के माध्यम से किसान अपना सामान देश के किसी भी कोने में अच्छे दाम पर बेच सकता है।

Published on:
09 Jan 2021 04:12 pm