विविध भारत

ISRO पहुंचे नासा व कैलटेक के अधिकारी, वैज्ञानिकों से की बातचीत

कैलटेक और नासा JPL अधिकारियों ने किया ISRO के मुख्यालय का दौरा इन अधिकारियों ने इसरो के चेयरमैन के. सिवन से मुलाकात की
2 min read
Sep 13, 2019
b.png

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) और नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अधिकारियों ने गुरुवार को उनके मुख्यालय का दौरा किया।

इस दौरान इन अधिकारियों ने इसरो के चेयरमैन के. सिवन से मुलाकात की।

इसरो ने एक बयान में कहा कि अमरीका के कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पदाधिकारी प्रोफेसर डेविड टेरेल ने इसरो मुख्यालय, बेंगलोर का दौरा किया और 11 सितंबर, 2019 को इसरो के चेयरमैन व डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस (डीओएस) के सचिव के. सिवन से मुलाकात की।

इसरो ने कहा कि इस दौरान टेरेल के साथ जेपीएल के उप-निदेशक जनरल लैरी जेम्स और कैलटेक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इसरो ने हालांकि बैठक के उद्देश्यों पर कोई बयान नहीं दिया। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी कैलटेक के सहयोग से भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ( IIST ) द्वारा निर्मित एक उपग्रह लॉन्च करेगी।

सिवन ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि IIST कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ एक उपग्रह डिजाइन कर रहा है।

IIST डीओएस के तहत काम करने वाला एक स्वायत्त निकाय है। यह 2007 में स्थापित एक डीम्ड विश्वविद्यालय भी है।

कैलटेक के अनुसार, छात्र द्वारा डिजाइन व निर्मित किए गए उपग्रह का एक नए प्रकार के स्पेस टेलीस्कोप के लिए परीक्षण होगा।

इसे ऑटोनोमस असेंबली ऑफ ए रिकंफिरेबल स्पेस टेलिस्कोप ( AAREST ) नाम दिया गया है।

AAREST कैलटेक के छात्रों द्वारा डिजाइन व निर्मित किया गया है।

Updated on:
13 Sept 2019 08:43 am
Published on:
13 Sept 2019 08:41 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर