विविध भारत

नवीन सरकार हर परिवार को देगी मुफ्त स्मार्ट फोन, नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का आह्वान

Highlights. - नक्सल प्रभावित मलकानगिरी जिले के ‘कट-ऑफ एरिया’ के सभी घरों में मुफ्त में स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे - नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने और 'कट-ऑफ एरिया' में होने वाली विकासात्मक गतिविधियों का हिस्सा बनने का आह्वान किया - मुख्य भूमि से जोडऩे वाले गुरुप्रिया पुल के उद्घाटन के बाद इस क्षेत्र को ‘स्वाभिमान अचल’ का नाम दिया गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2020, 10:37 AM IST
naveenpatnaik.jpg

नई दिल्ली।

नक्सल प्रभावित मलकानगिरी जिले के ‘कट-ऑफ एरिया’ के सभी घरों में मुफ्त में स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह घोषणा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की है।

पटनायक ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने और 'कट-ऑफ एरिया' में होने वाली विकासात्मक गतिविधियों का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
पटनायक ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने बताया क्षेत्र में चार मोबाइल फोन टॉवर पहले से हैं, 4जी नेटवर्क के साथ तीन और जल्द चालू हो जाएंगे। कनेक्टिविटी सुधरेगी।

राज्य का विकसित क्षेत्र बनाया जाएगा
प्रदेश का यह हिस्सा तीन तरफा पानी जबकि एक तरफ आंध्र प्रदेश के घने जंगलों से घिरा हैं। मुख्य भूमि से जोडऩे वाले गुरुप्रिया पुल के उद्घाटन के बाद इस क्षेत्र को ‘स्वाभिमान अचल’ का नाम दिया गया है। पटनायक ने कहा इस हिस्से को राज्य का विकसित क्षेत्र बनाएंगे। प्रदेश का यह हिस्सा तीन तरफा पानी जबकि एक तरफ आंध्र प्रदेश के घने जंगलों से घिरा हैं। मुख्य भूमि से जोडऩे वाले गुरुप्रिया पुल के उद्घाटन के बाद इस क्षेत्र को ‘स्वाभिमान अचल’ का नाम दिया गया है। पटनायक ने कहा इस हिस्से को राज्य का विकसित क्षेत्र बनाएंगे।

Published on: