
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय लगातार देश के दिग्गज नेताओं पर अपना शिकंज कस रहा है। लोग भले अलग-अलग हों लेकिन हैं मामला एक ही भ्रष्टाचार का। जी हां कांग्रेस के दो नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ भेजने के बाद अब ईडी की नजरे एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लेकर तल्ख हो गई हैं।
महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनके भतीजे के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। वहीं, शरद पवार ने अपने ऊपर लगे आरोप पर कहा है कि उन्हें जेल जाने से कोई पेरशानी नहीं है।
पार्टी प्रमुख के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के चलते मुंबई में बड़ी संख्या में एनसीपी समर्थक सड़कों पर उतर आए। ईडी दफ्तर के बाहर एनसीपी समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
माना जा रहा है महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले परेशानी खड़ी करने वाले शरद पवार को लेकर ईडी ने अपना शिकंजा कसना शुरू किया है।
इसी के तहत उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है।
उधर पवार ने कहा कि मुझे जेल जाना पड़े तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
मुझे खुशी होगी क्योंकि मुझे जेल का अनुभव कभी नहीं हुआ है। अगर किसी ने मुझे जेल भेजने की योजना बनाई है, तो मैं इसका स्वागत करता हूं।
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पवार, अजीत पवार और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है, जो पुलिस की एफआईआर के समान होती है।
मुंबई पुलिस की FIR के बाद दर्ज हुआ मामला
यह मामला मुंबई पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया गया है।
एफआईआर में बैंक के पूर्व चेयरमैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अलावा कोऑपरेटिव बैंक के 70 पूर्व पदाधिकारियों के नाम हैं।
यह मामला ऐसे समय में दर्ज किया गया है, जबकि अगले महीने राज्य में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।