विविध भारत

टमाटर में भी वायरस!, पीला हो रहा है रंग, एक साल के लिए बंद करना पड़ सकता है उत्पादन!

Highlights -टमाटर की फसल में एक नया वायरस घुसने की बात सामने आई है -इस खबर ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे हजारों एकड़ की खेती खराब हो रही है -किसान इसे 'तिरंगा वायरस' कह रहे हैं

2 min read
टमाटर में भी वायरस!, पीला हो रहा है रंग, एक साल के लिए बंद करना पड़ सकता है उत्पादन!

नई दिल्ली. कोरोना वायरस बहुत सूक्ष्म लेकिन प्रभावी वायरस है। कोरोना वायरस मानव के बाल की तुलना में 900 गुना छोटा है, लेकिन कोरोना का संक्रमण दुनिया भर में तेजी से फ़ैल रहा है। लगातार इस महामारी से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोविड-19 फैल रहा है और इसके साथ ही किसी भी सतह को छूने का हमारा डर भी बढ़ रहा है। पहले नॉनवेज भोजन से कोरोना वायरस के फैलने की बात सामने आई थी। अब एक और नई बात सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। एक हिंदी न्यूज चैनल के मुताबिक टमाटर की फसल में एक नया वायरस घुसने की बात सामने आई है। इस खबर ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे हजारों एकड़ की खेती खराब हो रही है। किसान इसे 'तिरंगा वायरस' कह रहे हैं। कोई भी सब्जी अधिकतर बिना टमाटर के अधूरी होती है और ऐसे में खराब हो रही फसल किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

टमाटर के रंग रूप में देखे जा रहे कई बदलाव

मीट के बाद अब टमाटर में भी वायरस होने की बात सामने आ रही है। इससे टमाटर की खेती में पैदा होने वाले टमाटर के रंग और आकार में काफी बदलाव देखा जा रहा है। इसे किसान तिरंगा वायरस कह रहे हैं। इस वायरस की वजह से टमाटर में खड्ढे हो रहे हैं और अंदर से काला होकर सड़ने लगता है। टमाटर पर पीले चिट्टे होने की वजह से अब उसकी खेती पर संकट मंडराने लगा है। एक साल इसका उत्पादन बंद करना पड़ सकता है. ऐसी बात भी सामने आ रही है।

पीले हो रहे टमाटर

किसानों के कहना हैं कि हमारे उत्पादित टमाटर खेत में पीले हो रहे है। बाजार में इनके खरीदार नहीं मिल रहे। एक तो पहले कोरोना की मार और अब फसल खराब हो रही है। हमारा जीना मुश्किल हो गया है।

Published on:
12 May 2020 10:32 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश