विविध भारत

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में रविवार से नाइट कर्फ्यू

महाराष्ट की उद्धव सरकार ने राज्य में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है

less than 1 minute read

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट की उद्धव सरकार ने राज्य में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी दिशा निर्देश में बताया गया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने रविवार की रात (28 मार्च) से नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ की वजह से संक्रमण फैलने से बचा जा सके। इसके साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए सख्त उपायों को लागू किया जा सके और इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। मॉल्स को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहने का निर्देश दिया गया है।

आपको बता दें कि पांच राज्यों-महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के दैनिक नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बीते 24 घंटे में कोरोना के 59,118 नए मामले सामने आए। इसमें महाराष्ट्र ने 35,952 का योगदान दिया, इसके बाद पंजाब में 2,661 कर्नाटक में 2,523 नए मामले सामने आए। देश के कुल सक्रिय मामलों में तीन राज्य - महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का 73.64 प्रतिशत है। भारत में कुल 1,12,64,637 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। राष्ट्रीय रिकवरी रेट 95.09 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कुल 32,987 रिकवरी दर्ज की गई। जबकि 257 लोगों पिछले 24 घंटों में महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई हार गए।

Updated on:
26 Mar 2021 08:14 pm
Published on:
26 Mar 2021 08:06 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?