विविध भारत

निर्भया कांडः फैसले के बाद छलके मां के आंसू, बोलीं- कानून में बढ़ेगा भरोसा

Nirbhaya Case फैसले के बाद भावुक हो गई निर्भया की मां बोलीं- इस फैसले से देशभर के लोगों का इंसाफ में भरोसा बढ़ेगा निर्भया की फोटो के सामने जाकर उसे बधाई दूंगी- आशा देवी
less than 1 minute read
asha Devi
निर्भया को दोषियों के डेथ वारंट जारी होने के बाद भावुक हुईं मां आशा देवी मीडिया से बात करते हुए

नई दिल्ली। निर्भया केस ( Nirbhaya case ) में दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ( Patiala House court ) ने सबसे बड़ा फैसला सुना दिया है। निर्भया के चारों दोषियों को फांसी की सजा सुना दी गई है। 22 जनवरी की सुबह 7 बजे चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फासी दे दी जाएगी।

ये ऐसा फैसला है जिसे सुनते है जहां एक तरफ पूरे देश ने राहत की सांस ली वहीं दूसरी तरफ निर्भया की मां की आंखों में खुशी और इंसाफ मिलने के आंसु आ गए।

निर्भया की मां आशा देवी ( Asha Devi ) ने सात साल के संघर्ष के बाद मिले इंसाफ पर ना सिर्फ अपना संतोष जारी किया बल्कि ये भी कहा कि जब दोषियों को फांसी दी जाएगी देशभर के लोगों का कानून के प्रति भरोसा बढ़ेगा। आशा देवी ने कहा बेटी के फोटो के सामने जाकर उसे बधाई दूंगी, उसके दोषियों को कड़ी सजा मिली।

वहीं निर्भया के पिता ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा इससे समाज में बदलाव आएगा। कानून का डर अपराध करने वालों में बढ़ेगा। हैवानों को दिल में डर पैदा करने वाला फैसला कोर्ट ने सुनाया है।

निर्भया के पिता ने कहा कि इस पूरे संघर्ष में जो बात सामने आई वो ये कि हमारे देश के कानून में कई एक पेच हैं जिससे अपराधी बच निकलते हैं।

Updated on:
08 Jan 2020 02:34 pm
Published on:
07 Jan 2020 05:31 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ