विविध भारत

7वीं बार बिहार के CM बने नीतीश कुमार, जानें अब तक का राजनीतिक सफर

नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की साल 2000 में 3 मार्च को नीतीश कुमार सबसे पहले CM बने थे

less than 1 minute read
Nov 16, 2020
nitish-kumar.jpg
Nitish Kumar became CM of Bihar for the 7th time

नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बन चुकी है। आज शाम 4.30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। जहां राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश को नए मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। बिहार की सत्ता पर में नीतीश का दबदबा हमेशा से रहा है। लेकिन एक बार वे केवल 7 दिन के लिए भी CM रहे हैं। आज हम आपको नीतीश के सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

साल 2000 में 3 मार्च को नीतीश कुमार सबसे पहले CM बने थे। लेकिन इस बार उनके पास बहुमत नहीं था और उनकी सरकार महज 7 दिन में गिर गई। दूसरा बार नीतीश 24 नवंबर 2005 को CM बने। इस बार उनकी सरकार पूरे 5 साल चली। सरकार में रहते हुए उन्हें बहुत से काम किए परिणाम ये रहा की वे 26 नवंबर 2010 को तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। लेकिन कार्यकाल के पूरा होने के पहले ही 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला।

22 फरवरी 2015 को नीतीश कुमार चौथी बार बिहार के CM बन गए। 20 नवंबर 2015 को नीतीश कुमार पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। इस सरकार में तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने थे। फिर उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन में सरकार बनाई। और 27 जुलाई 2017 को 6वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए।

Published on:
16 Nov 2020 05:37 pm