विविध भारत

कुदरत का कहर: उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, उत्तर भारत में आंधी-तूफान से तबाही

2013 में उत्तराखंड आपदा के दौरान भारी तबाही झेल चुके चमोली जिले में बादल फटने की इस घटना के बाद लोगों में डर बैठ गया है।

2 min read

नई दिल्ली। तेजी से बढ़ती गर्मी के बीच उत्तर भारत में आंधी और तूफान का सिलसिला भी जारी है। बुधवार शाम अचानक हुई आंधी और बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया। उत्तर भारत के कई राज्य बारिश और तूफान से प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत उत्तराखंड के चमोली में हुई जहाँ बादल फटने से पहाड़ का काफी मलबा बहकर नीचे आ गया। इससे कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाइवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

ये भी पढ़ें

वड़ोदरा से दिल्ली तक का 1100 किमी का सफर 45 दिनों में पूरा करेगी राजेश्वरी सिंह

दहशत में चमोली

उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ में बादल फटने से कई दुकानों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बादल फटने की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि चमोली के नारायणबगड़ में भारी बारिश के बाद अचानक बादल फट गया। इससे ऊपर के पहाड़ों पर कटान तेज हो गई और काफी मात्रा में मिटटी और पत्थर सड़कों पर आ गया। इससे कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाइवे आधा घंटा बंद रहा। वहीं चमोली के जीतसिंह मार्केट में हाइवे पर खड़े कई वाहन मलबे में दब गए।

2013 में उत्तराखंड आपदा के दौरान भारी तबाही झेल चुके चमोली जिले में बादल फटने की इस घटना के बाद लोगों में डर बैठ गया है। बुधवार देर शाम को ओलावृष्टि और भारी बारिश के बाद जिले में कई नाले उफान पर आ गए। ट्रक समेत छह वाहन मलबे में दब गए। नारायणबगड़ में 10 से अधिक दुकानों में बड़ी मात्रा में कीचड और पानी घुस गया। जीत सिंह मार्केट के ठीक ऊपर से भी बरसाती गदेरा में भारी मलबा बहकर आया जो दुकानों में घुस गया। एक कार, दो जीप, एक ट्रक, एक लोडर और कुछ निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनें मलबे में दब गईं हैं।

बेमौसम बारिश बनी मुसीबत

पिछले 24 घंटे के भीतर पंजाब, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी लोगों के लिए मुसीबत बन आई है। पंजाब के अमृतसर में अनाज मंडी में बारिश में भीगकर कई कुंतल आनाज खराब हो गया। दूसरी ओर बारिश और ओलावृष्टि के कारण उत्तर भारत में गेहूं, सरसों की फसलों और सब्जियों फलों को भारी नुकसान पंहुचा है। हालांकि बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत अवश्य मिली है लेकिन मौसमी फसलों के नुकसान होने से इन सब्जियों के दाम आसमान छूने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: अब आर्थिक आधार पर भर्ती परीक्षा शुल्क में छूट
Published on:
03 May 2018 08:23 am
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच