विविध भारत

Assembly Election: पांच राज्यों के चुनाव में NRI नहीं कर सकेंगे वोटिंग

Highlights पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में नहीं मिलेगी सुविधा। चुनाव आयोग सुविधा देने से पहले विभिन्न हितधारकों से परामर्श करेगा।
less than 1 minute read
election commission

नई दिल्ली। इस बार पांच राज्यों के चुनावों में विदेश में रह रहे प्रवासी भारतीय मतदाताओं को वोट डालने का मौका नहीं मिलेगा। भारतीय मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (Electronically Transmitted Postal Ballot System) की सुविधा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों में नहीं मिलेगी। इसकी जानकारी खुद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग सुविधा देने से पहले विभिन्न हितधारकों से परामर्श करेगा। सुनील अरोड़ा से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में प्रवासी मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) की सुविधा दी जाएगी, तो मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इस पर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

अरोड़ा के अनुसार जहां तक एनआरआई मतदाताओं का सवाल है, चुनाव आयोग ने इसके लिए एक रास्ता निकालने को लेकर डेढ़ माह पहले कानून मंत्रालय को एक बहुत ही संवेदनशील और बहुत ही सकारात्मक नोट भेजा है।

कानून मंत्रालय ने इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय को भेज दिया। विदेश सचिव से भी बात की। उन्होंने विस्तार से जवाब दिया है और उन्होंने कहा है कि हमें हितधारकों के साथ एक व्यापक बैठक करनी चाहिए। बैठक एक माह के भीतर हो सकती है।

Updated on:
02 Mar 2021 05:23 pm
Published on:
02 Mar 2021 04:46 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान