विविध भारत

ओडिशा: कटक में पटरी से उतरी उतरी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 40 यात्री घायल

ओडिशा के कटक में मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पटरी से उतरी घटना की सूचना मिलते पहुंची टीम ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 11:01 AM IST
i.png

नई दिल्ली। ओडिशा के कटक ( Cuttack ) से अभी-अभी दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ( Lokmanya Tilak Express ) के सात डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

यह हादसा कटक के नरगुंडी रेलवे स्टेशन ( Nargundi Railway Station ) के पास हुआ। इस हादसे में 40 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को ओडिशा में सालागांव के निकट घने कोहरे में एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे ट्रेन के आठ डब्बे पटरी से उतर गए।

हादसे में कम से कम 40 यात्री घायल हो गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे मंत्रालय के मीडिया निदेशक आर.डी. बाजपेयी ने दिल्ली में कहा, "सालागांव के निकट सुबह 6.45 बजे एक मालगाड़ी के गार्ड वैन से टकराने के बाद भुवनेश्वर-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के आठ डब्बे बेपटरी हो गए।"

उन्होंने कहा कि घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है और हादसे में किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। शेष यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई। दुर्घटना स्थल से कटक 10-12 किलोमीटर दूर है और गंतव्य स्थल भुवनेश्वर 35 किलोमीटर दूर है।

हादसे के बाद उस रूट पर परिवहन बाधित हो गया है। रेल यातायात बहाल करने का कार्य शुरू हो गया था।

रेलवे ने बीबीएस/ मुख्यालय कार्यालय का हेल्पलाइन नंबर- 18003457401/02 और बीबीएस स्टेशन- 0673-1072, पुरी- 06752-1072 जारी कर दिए हैं।

इससे पहले नवंबर में राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ईएमयू ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया था कि शकूर बस्ती-हजरत निजामुद्दीन ईएमयू का एक कोच हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह 10.25 बजे बेपटरी हो गया।

कुमार के अनुसार किसी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के बाद स्टेशन पर रेल परिवहन कुछ समय के लिए बाधित हो गया था।

Updated on:
16 Jan 2020, 11:01 AM IST
Published on: