विविध भारत

ओडिशा: दिल्ली हिंसा में ध्वस्त हुए बीएसएफ जवान के मकान के पुनर्निर्माण में मदद करेंगे नवीन पटनायक

सीएम ने जवान से बात करके दुख जताया मुख्यमंत्री राहत कोश से दिए 10 लाख रुपए

less than 1 minute read

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान मोहम्मद अनीस के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की। अनीस का मकान उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा में जला दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि- "बीएसएफ की नौवीं बटालियन के कांस्टेबल मोहम्मद अनीस के मकान को दिल्ली में हालिया सांप्रयायिक हिंसा में जलाए जाने पर दुख हुआ है।" पटनायक ने बीएसएफ कांस्टेबल से बात भी की और इस घटना के लिए खेद प्रकट किया। बीएसएफ जवान ओडिशा के मलकांगिरी जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात नौवीं बटालियन का भाग है। स्वाभिमान अंचल की संपूर्ण सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी बटालियन पर है। इस अंचल में मलकांगिरी जिला का गुरुप्रिया पुल भी है।

अब तक 167 एफआईआर

बता दें, दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने जगह-जगह आगजनी की। यहां तक कि लोगों के घरों और स्कूलों की इमारतों को भी जला दिया गया। हिंसा के दौरान गोली लगने से दिल्ली पुलिस के जवान रतन लाल की भी मौत हो गई थी। इस मामे में अब तक 167 एफआईआर दर्ज की गई हैं जबकि 885 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Updated on:
01 Mar 2020 03:50 pm
Published on:
01 Mar 2020 03:49 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर