विविध भारत

ओखी चक्रवात: बारिश थमने से राहत, लेकिन 76 मछुआरों की तलाश जारी

सेना का राहत व बचाव अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. के. पलनीस्वामी से बात कर ताजास्थिति की जानकारी ली।

2 min read

चेन्नई: तमिलनाडु और केरल राज्यों में शनिवार की सुबह थोड़ी राहत भरी रही। दोनों राज्यों के ज्यादातर इलाकों में फिलहाल बारिश बंद है। वहीं मौसम विभाग ने भी दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में अब बारिश के हल्के होने के आसार जताए हैं लेकिन कन्याकुमारी में फिलहाल बाढ़ का कहर जारी है। यहां सेना का राहत व बचाव अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. के. पलनीस्वामी से बात कर ताजास्थिति की जानकारी ली।

13 लोगों की जा चुकी है जान

ये भी पढ़ें

ओखी तूफान: 102 मछुआरे अभी भी लापता, कन्याकुमारी में बाढ़ जैसे हालात

बता दें कि तमिलनाडु और केरल में आए चक्रवात ओक्खी से अब तक 13 लोगों की जानें जा चुकी है। कन्याकुमारी में शनिवार सुबह मध्यम रफ्तार से बारिश हुई लेकिन अभी भी कुछ तराई वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां 4000 पावर लाइंस बारिश की वजह से नष्ट हो चुकी हैं जिनके सुधार में एक हफ्ते का समय लग सकता है। एनडीआरएफ और राज्य के दूसरे बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। सरकार के अनुसार 1200 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में ठहराया है। वहीं 14 मछुआरे अभी गायब बताए जा रहे हैं जिन्हें सेना द्वारा ढूंढऩे का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार तटरक्षक बल की मदद से 30 मछुआरों को समंदर से निकाला गया है जबकि 76 जनों के फंसने की खबर है। उधर, नौसेना ने शुक्रवार को मध्य समुद्र में मछली पकडऩे की 38 नौकाओं को देखा था और वे उन्हें खाना और बचाव किट मुहैया करा रहे हैं। मुख्यमंत्री दफ्तर ने कहा कि अन्य नौकाओं का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि तट पर लाए जा रहे मछुआरों को जरूरी इलाज मुहैया कराने के लिए मेडिकल कॉलेज और जनरल अस्पताल को तैयार रखा गया है।

केंद्र सरकार देगी मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में चक्रवात ओक्खी से हुए नुकसान को लेकर शक्रवार रात मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी से बात की। इस बातचीत के बाद तमिलनाडु सरकार ने कहा कि वह राज्य के दक्षिणी हिस्सों में चक्रवात ओक्खी से हुए नुकसान के लिए केंद्र से जल्द ही वित्तीय मदद की मांग करेगी। कन्याकुमारी और तिरुन्नलवेली जिले चक्रवात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में भारी बरसात की संभावना है इसलिए राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

दक्षिण भारत में ओखी तूफान से तबाही, कन्याकुमारी और केरल में 8 लोगों की मौत, अगले 24 घंटे भारी
Published on:
02 Dec 2017 06:31 pm
Also Read
View All