विविध भारत

एस.पी.वैद्य को जम्मू-कश्मीर के डीजीपी पद से हटाकर बनाया गया यातायात आयुक्त

एस.पी.वैद्य को जम्मू-कश्मीर के डीजीपी पद से हटाकर यातायात आयुक्त बनाया गया है।  

2 min read
sp

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के डीजीपी एस.पी.वैद्य को आधी रात में उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दिल बाग सिंह को जम्मू-कश्मीर का नया डीजीपी बनाया गया है। बता दें कि एस.पी.वैद्य डीजीपी पद से हटा कर यातायात आयुक्त बनाया गया है।

वैद्य को यातायात आयुक्त बनाया गया

गुरुवार को देर रात जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि दिलबाग सिंह अपने जम्मू एवं कश्मीर (जेल) महानिदेशक की ड्यूटी के अलावा पुलिस महानिदेशक का प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, वैद्य को यातायात आयुक्त बनाया गया है। दिलबाग सिंह 1987 बैच के जम्मू एवं कश्मीर काडर के आईपीएस अधिकारी हैं। एक अन्य आईपीएस अधिकारी वी.के.सिंह शीर्ष पुलिस पद के लिए अपनी अनदेखी किए जाने के विरोध में कथित तौर पर छुट्टी पर चले गए हैं। वी.के.सिंह, दिलबाग सिंह से वरिष्ठ हैं और जम्मू एवं कश्मीर कैडर से हैं।सूत्रों का कहना है कि वी.के. सिंह की वरिष्ठता के मद्देनजर उन्हें जम्मू एवं कश्मीर (जेल) महानिदेशक बनाया जाने वाला है।

उमर अब्दुला का ट्वीट

वहीं, अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा, 'एस.पी.वैद्य को हटाने में जल्दबाजी की जरूरत नहीं थी। स्थायी व्यवस्था किए जाने के बाद उन्हें हटाया जाना चाहिए था।' उन्होंने कहा कि नेतृत्व के भ्रम से निपटने के अलावा भी जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के पास बहुत सी समस्याएं हैं।'

पूर्व सीएम ने कहा, 'महानिदेशक बदलना प्रशासन का विशेष अधिकार है, लेकिन अस्थायी व्यवस्था के तौर पर पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति क्यों? मौजूदा महानिदेशक नहीं जानते कि वह इस पद पर कब तक बने रहेंगे और अन्य लोग जो उनका स्थान लेना चाहते हैं, इसे पाने की कोशिश करेंगे। इसमें से कुछ भी जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के लिए अच्छा नहीं है।'

ये भी पढ़ें

वीडियोः दिल्ली में जम्मू-कश्मीर छात्रों से मिले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
Published on:
07 Sept 2018 05:00 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर