विविध भारत

नीति आयोग का अफसर निकला कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे के लिए बिल्डिंग सील

दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 3108 नीति आयोग ( NITI Aayog ) का एक अफसर भी मिला पॉजिटिव, इमारत हुई सील

2 min read
नीति आयोग का अफसर निकला कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे के लिए बिल्डिंग सील

नई दिल्ल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना ( Coronavirus ) से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry ) के अनुसार 3108 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं, 877 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

यहां 54 की मौत हुई है। कोरोना वायरस ( Coronavirus in delhi ) के कहर का आलम यह है कि सरकार विभाग भी अब इसके चपेट में आने लगे हैं।

ताजा मामला नीति आयोग ( NITI Aayog ) से जुड़ा है। नीति आयोग में तैनात निदेशक स्तर का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive ) पाया गया है।

जिसके बाद आयोग की पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार संक्रमित अफसर इमारत की चौथे फ्लोर पर काम करता था।

नीति आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि आज यानी मंगलवार को इमारत कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

अधिकारियों की इसकी जानकारी सुबह 9 बजे लगी। बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है।

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मरीज पाए जाने से हॉटस्पॉट की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 99 हो गई है।

वहीं, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हजार को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक 29,435 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए है, जिसमें से 21,632 लोग कोरोना पॉजिटीव हैं।

6868 लोगों को देश के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। देश मे मंगलवार सुबह तक मरने वालों को तादाद 934 हो गई है ।

Updated on:
28 Apr 2020 04:12 pm
Published on:
28 Apr 2020 04:04 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत