विविध भारत

अब ‘सस्ती शराब’ नहीं गटक सकेंगे ज्यादा वजन वाले कोस्ट गार्ड

भारतीय कोस्ट गार्ड के ऐसे जवान अब सस्ती शराब यानी सब्सिडी पर मिलने वाली मदिरा का मजा नहीं उठा सकेंगे, जिनका वजन सामान्य से अधिक है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2018, 1:03 PM IST
alcohol
alcohol

नई दिल्ली। भारतीय कोस्ट गार्ड के ऐसे जवान अब सस्ती शराब यानी सब्सिडी पर मिलने वाली मदिरा का मजा नहीं उठा सकेंगे, जिनका वजन सामान्य से अधिक है। भारतीय कोस्ट गार्ड के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के कमांडर राकेश पाल ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर कहा कि जो कर्मचारी ज्यादा वजनी हैं, मोटापे का शिकार हैं या फिर जिनका वजन बढ़ गया है, उन्हें सब्सिडी पर शराब नहीं दी जाएगी। राकेश पाल के मुताबिक यह आदेश हर रैंक के अधिकारी के लिए लागू होगा, जिन्हें मेडिकल बोर्ड द्वारा वजन कम करने की सलाह दी जा चुकी होगी।

राकेश पाल का कहना है कि ऐसा पाया गया है कि मोटापे की बढ़ती समस्या की एक अहम वजह अल्कोहल है। इसलिए समस्या से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ज्यादा वजन वाले जवानों को समुद्र में तैनात करने में परेशानी आती है। उन्होंने कहा कि ऐसे जवानों को तमाम बार बताया गया है कि वो अपना वजन करने की कोशिश करें, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो यह निर्णय लेना पड़ा।

राकेश पाल का कहना है कि यह आदेश उन कर्मचारियों के लिए हैं जो मेडिकल कैटेगरी के भीतर हैं, जिनका वजन ज्यादा है, लेकिन कम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों से कहा गया है कि अपने वजन में कटौती करें। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक वो सब्सिडी पर शराब नहीं खरीद सकेंगे। हालांकि, जब वो अपना वजन कम कर लेंगे, उन्हें यह सुविधा मिलने लगेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कोस्ट गार्ड का काम समुद्र पर सतर्कता बरतना और सुरक्षा करना है, लेकिन फिटनेस कारणों के चलते तमाम ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें जहाजों पर बनीं चौकियों पर पोस्टिंग नहीं दी जा सकती। कोस्ट गार्ड का काम समुद्र में होता है और जो लोग फिट नहीं हैं उन्हें यहां पर तैनात नहीं किया जा सकता। इसकी वजह यह है कि समुद्र में तैनाती के वक्त तमाम ऐसे काम करने पड़ते हैं, जिन्हें फिटनेस के लेवल पर स्तर खरा व्यक्ति ही सही से अंजाम दे सकता है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत