
तटरक्षक पश्चिमी जोन महानिरीक्षक पहुंचे दमण
दमण. तटरक्षक पश्चिमी क्षेत्र के महानिरीक्षक वी.डी.चाफेकर ने दमण तटरक्षक स्टेशन का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक की। दमण तटरक्षक के अनुसार 10 अप्रेल 2018 को पश्चिमी जोन के महानिरीक्षक नियुक्त होने के बाद उनका दमण में पहला दौरा है। उन्होंने कोस्टगार्ड से जुड़े विषयों पर अधिकारियों को जानकारी दी। दमण कोस्टगार्ड द्वारा किए जा रहे कार्य से अवगत कराया गया।
उन्होंने कहा कि समुद्र में जीवन रक्षा के लिए तीव्र कार्रवाई एवं पश्चिमी सागर तट के चौबीसों घंटे हवाई निगरानी के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया। महानिरीक्षक वी.डी.चाफेकर दमण दीव एवं दानह के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से भी मिले तथा कोस्टगार्ड और प्रशासन के बीच तालमेल के बारे में अवगत कराया। इसके पश्चात उन्होंने कोस्टगार्ड स्कूल में गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की।
दमण कोस्टगार्ड स्कूल का पद अलंकरण समारोह
दमण कोस्टगार्ड पब्लिक स्कूल में पद अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हेडबॉय कृष्णा पाटिल एवं हेडगर्ल के पद पर सेरीना रेमिडोस का चयन किया गया। मुख्य संपादकीय बोर्ड अंग्रेजी, हिन्दी और खेल कप्तान अनुशासन कप्तान, वातावरण कप्तान, सांस्कृतिक कप्तान तथा विद्यालय के संपूर्ण बच्चों को चार सदनों नेहरू, शास्त्री, तिलक व टैगोर ग्रुप में बांटा गया। सभी ग्रुप के कप्तान को मुख्य अतिथि तटरक्षिका पश्चिम जोन की अध्यक्ष चित्रा चाफेकर ने अलंकरण प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सभी बच्चों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। सभी बखूबी इस जिम्मेदारी को निभाएं। बच्चों ने विद्यालय के ध्वज के साथ परेड करते हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कहा, व्यसनों से दूर रहें
दमण. कृष्णा कैंसर एण्ड एसोसिएशन एवं एलकेम लेबोरेट्री ने भीमपोर उच्च माध्यमिक स्कूल में व्यसन मुक्ति पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ सहायक शिक्षा निदेशक सी.डी.पटेल, कृष्णा कैंसर अध्यक्ष मीणा तनवर, मधु अहलूवालिया सहित अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मीणा तनवर ने कहा कि व्यक्त मुक्ति के लिए बच्चों पर शुरू से ध्यान दिया जाना चाहिए। शिक्षा के समय भी इस विषय पर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित करना चाहिए, ताकि वे व्यसन से दूर रहें। मुख्य वक्ता साइक्लोजिस्ट लावण्या पटेल ने बच्चों को बताया कि उन्हें बुराई वाली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। बच्चों से सवाल जवाब भी किए गए। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में व्यसन आएं ही नहीं, ऐसा कार्य करना चाहिए। समाज में भी इसके प्रति जागरुकता लानी होगी। विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर पर व्यसन मुक्ति पर बनी फिल्म भी दिखाई गई। कार्यशाला में कृ ष्णा कैंसर एण्ड एसोसिएशन 12 वर्ष से कैंसर रोकथाम और लोगों में जागरुकता लाने का कार्य कर रही है।
Published on:
28 Jun 2018, 9:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.