विविध भारत

पाकिस्तान ने सतलज में छोड़ा गंदा पानी, पंजाब में मची तबाही

Pakistan फिर चली नापाक चाल सतलज नदी के जरिये भारत में छोड़ा गंदा पानी पंजाब में बाढ़ जैसे हालात, CM Amrinder ने दिए एक्शन के निर्देशन

less than 1 minute read
4646.png

नई दिल्ली। आतंक का दोस्त कहा जाने वाले पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकत का नमूना पेश किया है। पाकिस्तान की नापाक हरकत का खामियाजा देश को चुकाना पड़ रहा है। दरअसल पाकिस्तान की वजह से पंजाब में हालात बिगड़ गए हैं।

पाकिस्तान ने शनिवार रात अपने यहां स्थित बूचड़खानों का गंदा पानी सतलज नदी में छोड़ दिया, जिसके चलते न सिर्फ नदी का जलस्तर बढ़ गया बल्कि फिरोजपुर जिले के तेंदीवाला गांव का तटबंध भी क्षतिग्रस्त हो गया। सतलज नदी पाकिस्तान में पूरी तरह जाने से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित फाजिल्का जिले के इधर-उधर कई बार अपना रास्ता बदलती है।

पाकिस्तान के गंधा सिंह वाला गांव में बूचड़खाना स्थित है, जहां से ड्रेन के जरिए गंदा पानी नदी में छोड़ा गया।

तेंदीवाला गांव के पास नदी दोबारा भारतीय सीमा में प्रवेश करती है। बिगड़े हालात को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को हालात की समीक्षा के लिए एक बैठक भी बुलाई।

सेना के साथ एक्शन प्लान
सीएम अमरिंदर ने निर्देश दिए कि सीमा पर रिसोर्सेज की आपूर्ति तुरंत की जाए और संबंधित विभाग सेना के साथ मिलकर नया एक्शन-प्लान तय करे।

इससे पहले भी सतलज में पानी बढ़ने के चलते काफी नुकसान हुआ था।

तब भी पानी पाकिस्तान के तरफ से छोड़ गया था।

हालांकि, पाकिस्तान के तरफ प्रदूषित जल नदी में छोड़ने से सीमा के पास रहने वाली आबादी पर स्वास्थ्य संबंधी खतरा बना रहता है।

Published on:
26 Aug 2019 03:45 pm