
नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में मौजूद चीन के एक राजनयिक के हिजाब को लेकर किए ट्वीट को लेकर बवाल मचा है। चीन (China) के राजनयिक के ट्वीट की शिकायत पाकिस्तान की धार्मिक पार्टियों से लेकर आम लोगों ने की।
पाक की जनता ने इसे इस्लाम और हिजाब पर हमला करार दिया है। इमरान खान (Imran Khan) ने इस मामले को लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले पाक में स्थित चीनी दूतावास के राजनयिक जेंग हेक्विंग ने चीन के मुस्लिम बहुल शिनजियांग की एक लड़की के डांस का वीडियो ट्वीट करा था। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा,अपना हिजाब उठाओ, मुझे तुम्हारी आंखों को देखना है।
जेंग हेक्विंग के इस ट्वीट के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तानियों के अनुसार चीन लगातार इस्लाम के विरुद्ध काम कर रहा है और पीएम इमरान खान इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
गौरतलब है कि चीन उइगर मुसलमानों की जबरन नसबंदी और गर्भपात करवा रहा है। शिनजियांग के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र में चलाए जा रहे चीन के इस अभियान को लेकर विदेश मामलों के जानकार 'जनसांख्यिकीय नरसंरहार' करार दे रहे हैं।