विविध भारत

जाधव की पत्नी को जासूस साबित करने में जुटा पाक, जूतियां जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजी

पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की पत्नी की उतरवाई गई जूतियां फॉरेसिंक जांच के लिए भेजी है। पाक ने कहा है कि जूतियों में संदिग्ध वस्तु मिले हैं।

2 min read
Dec 27, 2017

नई दिल्ली। पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां से बदसूली करने के पाक ने एक और नीच हरकत की है। पाक ने जाधव की पत्नी की उतरवाई गई जूतियां फॉरेसिंक जांच के लिए भेजी है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने दावा किया है कि जब जाधव से मुलाकात के लिए उनकी पत्नी चेतना विदेश मंत्रालय पहुंची थी, तो उनकी जूतियों में धातु की वस्तुएं पाई गई हैं। इस संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए जूतियों को फॉरेसिंक लैब भेजा जा रहा है।


पाक मीडिया ने कहा- जूती में संदिग्ध वस्तु
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने पाक विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि जाधव की पत्नी चेतना की जूतियों में धातु की कुछ संदिग्ध वस्तु मिले हैं। संभव है कि ये कोई खुफिया कैमरा या रिकॉर्डिंग के लिए लगाया गया चिप हो। इसी वजह से उनकी जूतियां उतरवा कर दूसरी जूतियां दी गई थीं।

ये भी पढ़ें

Video: कुलभूषण जाधव मामले पर सपा सांसद का विवादित बयान, पाक की कार्रवाई को सही माना!


जाधव से मुलाकात के वक्त माहौल बेहद डरावना
बता दें कि पाकिस्तान में, जाधव से मुलाकात के दौरान और उससे पहले भी उनकी मां और पत्नी से जिस तरह व्यवहार किया गया, भारत में उसकी कड़ी निंदा हो रही है। भारत ने पाकिस्तान के इस रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया है। इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय रवीश कुमार ने कहा कि इस मुलाकात से पहले दोनों ही देश कूटनीतिक स्तर पर संपर्क में थे। लेकिन पाकिस्तान के रवैये ने साफतौर इस समझ का उल्लंघन किया है। जाधव से मुलाकात के वक्त बैठक का माहौल बेहद डरावना था। यहीं नहीं उस समय माहौल भी बहोत तनावपूर्ण था जिससे जाधव भी बेहद तनाव में थे।


जूतियां वापस नहीं की गई थी
मुलाकात के वक्त ऐसा मालूम हो रहा था कि वो जबरदस्ती सिखाई गई बातें ही बोल रहे थे।रवीश ने मुलाकात से पहले परिजनों के कपड़े बदलवाने, चूड़ी-बिंदी और जूतियां उतरवाने पर कड़ी नाराज़गी जतायी है। उन्होंने इसे धार्मिक मान्यताओं पर भी चोट बताया है। बता दें कि मुलाकात के बाद भी जाधव की पत्नी के जूते वापस नहीं दिए गए।


सुरक्षा इंतजामों के चलते उतरवाए जूते : पाक प्रवक्ता
दूसरी तरफ पाक के रवैये पर भारत के विरोध पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री फैसल मुहम्मद ने भी बयान जारी किया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जाधव के पत्नी की जूतियों को सुरक्षा इंतजामों के दृष्टि से निकलवाया गया था। उन्होंने का की जूतों में कुछ संदिग्ध वस्तु होने की उम्मीद थी इसकी जांच के लिए ही जूतियां बदलवायी गयी।

ये भी पढ़ें

कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान के रूख को नरेश अग्रवाल ने माना सही! बाद में बयान से पलटे
Published on:
27 Dec 2017 05:41 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत