पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को सिर्फ पाकिस्तानी अधिकारियों ने ही नहीं बल्कि मीडिया ने भी परेशान किया है। इसका एक वीडियो सामने आया है
नई दिल्ली। पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को सिर्फ पाकिस्तानी अधिकारियों ने ही नहीं बल्कि मीडिया ने भी परेशान किया है। बुधवार को घटना से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। इसमें पाकिस्तानी मीडिया जाधव का मां का पीछा कर रही है। पाक डिप्लोमेट्स मौके पर मौजूद होने के बावजूद मीडिया को रोकने की कोशिश तक नहीं कर रहे ।
जाधव की मां ने जोड़े हाथ
बुधवार को सामने आया वीडियो इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। जब कुलभूषण की मां और पत्नी उनसे मुलाकात कर भारत लौट रही थी। गाड़ी से उतरते ही दो महिला पत्रकार सवाल पूछने लगी। जवाब नहीं देने के बावजूद वो लगातार उनका पीछा कर रही हैं और सवाल पूछ रही हैं।
चूड़ी-बिंदी और जूतियां उतरवाई
बता दें कि पाकिस्तान ने जाधव से मुलाकात पहले उनके परिजनों के कपड़े बदलवा दिए थे। इतना ही नहीं उतनी पत्नी की चूड़ी-बिंदी और जूतियां तक उतरवा दिए। जाधव से मुलाकात के दौरान और उससे पहले भी उनकी मां और पत्नी से जिस तरह व्यवहार किया गया, भारत में उसकी कड़ी निंदा हो रही है। भारत ने पाकिस्तान के इस रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया है। इस मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय रवीश कुमार ने कहा कि इस मुलाकात से पहले दोनों ही देश कूटनीतिक स्तर पर संपर्क में थे। लेकिन पाकिस्तान के रवैये ने साफतौर इस समझ का उल्लंघन किया है।
जूतियां जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजी
जाधव की पत्नी और मां से बदसूली करने के बाद बुधवार को पाक ने एक और नीच हरकत की है। पाक ने जाधव की पत्नी की उतरवाई गई जूतियां फॉरेसिंक जांच के लिए भेजी है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि जब जाधव से मुलाकात के लिए उनकी पत्नी चेतना विदेश मंत्रालय पहुंची थी, तो उनकी जूतियों में धातु की वस्तुएं पाई गई हैं। इस संदिग्ध वस्तु की जांच के लिए जूतियों को फॉरेसिंक लैब भेजा जा रहा है।
पाक मीडिया ने कहा- जूती में संदिग्ध वस्तु
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने पाक विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि जाधव की पत्नी चेतना की जूतियों में धातु की कुछ संदिग्ध वस्तु मिले हैं। संभव है कि ये कोई खुफिया कैमरा या रिकॉर्डिंग के लिए लगाया गया चिप हो। इसी वजह से उनकी जूतियां उतरवा कर दूसरी जूतियां दी गई थीं।