
नई दिल्ली: कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को पाकिस्तान विदेश कार्यालय में मुलाकात की। पाक मीडिया के अनुसार, 30 मिनट की यह मुलाकात भारतीय उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह की मौजूदगी में 1 बजकर 48 मिनट पर शुरू हुई। पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी व आतंकवाद के मामले में जाधव को मौत की सजा सुनाई है और वो पाकिस्तान की जेल में बंद है।
इससे पहले विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस मुलाकात से पहले जाधव की मां अवंति और उनकी पत्नी की तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने कहा था कि 'दोनों पाकिस्तान विदेश मंत्रालय में आराम से बैठी हैं। हमने अपनी प्रतिबद्धता निभाई है। पहले के एक अन्य ट्वीट में फैसल ने कहा था कि पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की पुण्यतिथि के अवसर पर मानवीय आधार पर यह इजाजत दी गई है।
लाइव अपडेट
भारतीय अधिकारी भी होंगे साथ
दरअसल पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को उनसे मिलने के लिए वीजा दे दिया था। यह सोमवार को मुलाकात के बाद भी जाधव का परिवार भारत के लिए रवाना हो जाएगा।
पाक कोर्ट ने सुनाई है मौत की सजा
पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी व आतंकवाद के मामले में जाधव को मौत की सजा सुनाई है। इसके खिलाफ भारत ने अंतरराष्ट्रीय अदालत का रुख किया था। भारत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अंतिम फैसला सुनाए जाने तक जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है।
भारत ने की थी सुरक्षा की मांग
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर पाकिस्तान से उनकी मां और पत्नी को पाकिस्तान जाने के दौरान सुरक्षा की मांग की थी। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान पहले ये सुनिश्चित करे कि जाधव की पत्नी और मां को सुरक्षा मुहैया कराएगा। साथ ही किसी तरह की उत्पीड़न नहीं करेगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान कुलभूषण जाधव मामले पर समय के हिसाब से बयान बदलता आ रहा है। लेकिन भारत ने उसे हर मोर्चे पर करारा जवाब दिया है।
भारत का है दलील
पाकिस्तान ने जाधव के पास भारतीय राजदूत को जाने देने की याचिका खारिज कर दी। भारत का कहना है कि जाधव को नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद ईरान के पास उसके व्यवसायिक कार्य के दौरान अगवा किया गया था। वहीं पाकिस्तान का दावा है कि जाधव को ईरान से बलूचिस्तान में कथित रूप से प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
Updated on:
25 Dec 2017 04:55 pm
Published on:
25 Dec 2017 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
