विविध भारत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह लेडी पुलिस ऑफिसर, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और वाट्सऐप पर जिस महिला पंजाब पुलिस की SHO बताया जा रहा है वो असल में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2017, 1:33 PM IST
Kainaat Arora

नई दिल्ली। एक खबर आई है कि पंजाब की एक एसएचओ है जो काफी खूबसूरत हैं। वह पंजाब के बठिंडा थाने की एसएचओ हैं और इनका नाम हरलीन मान है। काफी दिनों से उनकी फोटो वायरल हो रही थीं। लोग भी इन्हें पुलिस ऑफिसर समझ बैठे हैं। लेकिन बता दें, इस फोटो की पीछे की सच्चाई कुछ और ही है।

सोशल मीडिया पर कुछ भी न्यूज आए तो वो वायरल हो जाती है। बिना सच्चाई जानें, लोग मान बैठते हैं कि ये सच है। लेकिन, असल वजह सामने आने के बाद वायरल खबर झूठी साबित हो जाती है। ऐसी ही एक खबर आई है कि पंजाब की एक एसएचओ है जो काफी खूबसूरत है। जो पंजाब के बठिंडा थाने की एसएचओ हैं और इनका नाम हरलीन मान है। काफी दिनों से उनकी फोटो वायरल हो रही हैं। लोग भी इन्हें पुलिस ऑफिसर समझ बैठे हैं। लेकिन बता दें, इस फोटो की पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। आइए जानते हैं...

पुलिस SHO नहीं एक्ट्रेस हैं ये
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और वाट्सऐप पर जिस महिला पंजाब पुलिस की SHO बताया जा रहा है वो असल में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। जिनका नाम कायनात अरोड़ा है। इस वक्त वो एक पंजाबी फिल्म कर रही हैं। जिसका नाम 'जग्गा जेउंदा' है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टी की है।

कायनात अरोड़ा ने लिखा- 'हरलीन मान नाम मेरी फिल्म का कैरेक्टर रोल है, जिसका नाम जग्गा जेउंदा है। गिरफ्तार होने के लिए हम तैयार हैं जैसे मेरे मोबाइल पर कई ऐसे मैसेज और जोक्स आ रहे हैं। मैं कोई असली पुलिस अफसर नहीं हूँ। 3 दिन से ये खबर वायरल हो रही है। उन्होंने ही फिल्म की यह फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं जिसके बाद लोग उन्हें असली पुलिस ऑफिसर समझने लगे।

कर चकी हैं कई बॉलीवुड फिल्में
आपको बता दें कायनात बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में कर चुकी हैं। जिनमें ग्रैंड मस्ती, खट्टा- मीठा और कई तमिल फिल्म्स भी हैं। यही नहीं उन्होंने पंजाबी फिल्म फरार में भी काम किया था। अब वो जग्गा जेउंदा में पुलिस अफसर का रोल निभाने जा रही हैं।

Published on: