विविध भारत

Google, Facebook की आज संसदीय समिति के साथ बैठक

संसद भवन में होने वाली इस मीटिंग में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी, संसदीय समिति के सदस्य एवं फेसबुक तथा गूगल के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

2 min read

नई दिल्ली। संसद की स्थाई समिति ने फेसबुक इंडिया तथा गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों को समन जारी कर आज मंगलवार को समिति के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। मीटिंग का समय सायं चार बजे रखा गया है। बैठक में संसदीय समिति ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म्स के दुरुपयोग की रोकथाम पर कंपनियों से विचार-विमर्श करेगी।

संसद भवन एनेक्सी में होने वाली इस मीटिंग में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी, संसदीय समिति के सदस्य एवं फेसबुक तथा गूगल के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। 31 सदस्यों वाली इस समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा लोकसभा अध्यक्ष शशि थरूर है। समिति में 21 सांसद लोकसभा के दस सदस्य राज्यसभा के हैं।

बैठक में नागरिकों के अधिकारों की रक्षा तथा डिजिटल स्पेस में महिला सुरक्षा पर जोर देने सहित ऑनलाइन समाचार मीडिया प्लेटफॉर्म्स के दुरुपयोग रोकने को लेकर सरकार गूगल तथा फेसबुक प्रतिनिधियों के विचार जानेगी। अगले माह छह जुलाई को प्रस्तावित बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधि समिति के समक्ष संबंधित साक्ष्यों को रखेंगे। आपको बता दें कि इन मुद्दों को लेकर संसदीय समिति तथा गूगल, फेसबुक और ट्वीटर सहित अन्य सभी सोशल मीडिया साइट्स के प्रतिनिधियों के बीच पहले भी दो मीटिंग्स हो चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत नए नियमों की घोषणा की है। नए नियमों की घोषणा को 25 फरवरी को अधिसूचित किया गया था तथा 26 मई से नए नियम लागू हो गए हैं। फेसबुक, गूगल सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इन नियमों को मानने की सहमति जताई है परन्तु अभी तक ट्वीटर ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है वरन आए दिन वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय संप्रभुता को चुनौती दे रहा है।

Published on:
29 Jun 2021 10:54 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर