विविध भारत

पत्रिका पोल: सिंगापुर यूनिवर्सिटी ने कहा भारत में 20 मई तक कोरोना होगा खत्म, 50% लोगों ने बताया ‘गलत’

सिंगापुर यूनिवर्सिटी ने इंडिया में 20 मई तक कोरोना वायरस के खत्म होने का दावा किया यह दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इकठ्ठा किए गए आंकड़ों के आधार पर किया

2 min read
पत्रिका पोल: सिंगापुर यूनिवर्सिटी ने कहा भारत में 20 मई तक कोरोना होगा खत्म, 50% लोगों ने बताया 'गलत'

नई दिल्ली। भारत में एक ओर जहां कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं इस बीच सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन (SUTD) ने इंडिया में 20 मई तक कोरोना वायरस के खत्म होने का दावा किया है।

SUTD ने यह दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इकठ्ठा किए गए आंकड़ों और विश्लेषण के आधार पर किया है।

भारत में कोरोना वायरस( Coronavirus in india ) के खात्मे को लेकर किए गए SUTD के दावे पर पत्रिका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन पोल किया।

पत्रिका ने अपने ऑनलाइन पोल में पूछा है कि सिंगापुर यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार 20 मई तक भारत में कोरोना महामारी खत्म हो जाएगी।

क्या आप इस बात से सहमत हैं? इस सवाल के जवाब में यूजर्स को हां, नहीं और पता नहीं का बटन दबाना था।

फेसबुक पर पत्रिका के इस पोल में 39.7 प्रतिशत यूजर्स का जवाब हां था।

यानी वो सिंगापुर यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए दावे से सहमत हैं जबकि 50.7 प्रतिशत यूजर्स ने इस पर अपनी असहमति जताई। वहीं, 9.7 प्रतिशत को इस विषय में जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें

खुलासा: हार्ट अटैक से हुई थी क्वारंटॉइन सेंटर में ड्यूटी करने वाली एनएनम की माैत !
Updated on:
26 Apr 2020 08:58 pm
Published on:
26 Apr 2020 08:54 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत