विविध भारत

Ram Rahim को बनाया साजिश का शिकार, कोर्ट में दाखिल याचिका में सीबीआई अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बनाया गया साजिश का शिकार पंजाब हाईकोर्ट में दाखिल हुई याचिका याचिका में आरोप- सीबीआई के अधिकारी, गुरमीत के वकील और डेरा प्रबंधन शामिल

2 min read
Jan 22, 2021
गुरमीत राम रहीम ( फाइल फोटो)

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sachcha Sauda ) के प्रमुख और जेल में हत्या एवं रेप के आरोप में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गुरमीत को लेकर पंजाब के हाईकोर्ट ( Punjab High Court ) में एक याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि मानव को ईश्वर से जोड़ने वाले राम रहीम को साजिश का शिकार बनाकर उसे हत्या और रेप के केस में जेल में डाल दिया गया है।

याचिका में सीबीआई के अधिकारियों और डेरा मैनेजमेंट के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है।

पंजाब के रूपनगर निवासी बलविंदर सिंह ने ये याचिका दाखिल की है। इस याचिका में कहा गया है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साजिश के तहत हत्या और दुष्कर्म के केस में फंसा कर जेल में बंद किया गया है।

याचिका में कहा गया है कि इस पृथ्वी पर जिन अवतारित संतों ने धार्मिक प्रचार से मानव को ईश्वर से जोड़ने का काम किया है, वो साजिश का शिकार हो कर सत्ता द्वारा प्रताड़ित किए गए हैं।

इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग
याचिका में साजिश रचने के आरोप में डेरा मैनेजमेंट, वकीलों और सीबीआई के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस साजिश में हरियाणा सरकार, सीबीआई के कुछ अधिकारी, राम रहीम के वकील और डेरा प्रबंधन शामिल है। इन्होंने मिल कर फर्जी गवाह और गलत तथ्य कोर्ट के सामने पेश किए हैं।
साजिश को अंजाम देकर राम रहीम को जेल में बंद करवाया।

प्रशासनिक स्तर पर हाई कोर्ट ने इस याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है, माना जा रहा है कि जल्द ही ये याचिका सूचीबद्ध हो सकती है यानी इस पर सुनवाई होने की उम्मीद है। ऐसे हुआ तो एक नया विवाद खड़ा हो सकता है।

सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत
आपको बता दें कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। राम रहीम को 24 अक्टूबर को एक दिन की गुपचुप पैरोल दी गई थी।

Published on:
22 Jan 2021 01:19 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?