नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) प्लेटफॉर्म को लेकर बिहार की नीतीश सरकार ( Nitish Govt )सख्त हो गई है। अब फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसी साइट्स पर सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक या सरकारी अफसर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यानी अब नीतीश सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर उठाई गई आवाज को सजा के साथ दबा दिए जाने का फरमान जारी कर दिया गया है।