विविध भारत

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घटा रही मोदी सरकार? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताई वजह

देश के सात राज्य तो ऐसे हैं जहां पर पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपये पार कर चुका है। वहीं डीजल की कीमत भी राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक में बिक रहा है।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2021, 8:08 PM IST
petrol_diesel.jpg
Petrol-Diesel Price Modi government not Reducing, Why? Union Minister Dharmendra Pradhan told reason

नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से आम लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसे में लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है।

सात राज्य तो ऐसे हैं जहां पर पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपये पार कर चुका है। वहीं डीजल की कीमत भी राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक में बिक रहा है।

ऐसे में विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है। इस बीच अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया है कि आखिर क्यों मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम नहीं कर सकती है।

इस वजह से कम नहीं हो रहे हैं कीमत..

धर्मेंद्र प्रधान ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय है। उन्होंने कहा- विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को पेट्रोल, डीजल पर करों से अतिरिक्त पैसे की जरूरत है। मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि मौजूदा ईंधन की कीमतें लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही हैं, लेकिन केंद्र हो या राज्य सरकार हो, एक साल में कोविड वैक्सीन पर 35,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं... ऐसे कठिन समय में, हम कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने के लिए पैसे बचा रहे हैं।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रविवार को बोलते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईंधन की कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर आरोप लगाता हैं पर महाराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब में ईंधन महंगा क्यों है।

उन्होंने कहा, ''यदि राहुल गांधी गरीबों पर वाहन ईंधन कीमतों की मार से चिंतित हैं तो उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में ईंधन पर लगाए जा रहे टैक्स में कटौती के लिए मुख्यमंत्रियों से कहना चाहिए।'' हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा शासित राज्यों में ऐसा किया जाएगा इसपर वे चुप्पी साध गए। बता दें कि मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में कई जगहों पर पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपये से अधिक की कीमत पर बिक रहा है।

Updated on:
13 Jun 2021, 8:08 PM IST
Published on: