25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price: आम आदमी पर पेट्रोल-डीजल की मार, 100.44 रुपए पर पहुंचा पेट्रोल, कई जगह विरोध-प्रदर्शन

रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान, कई जगह विरोध प्रदर्शन...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 17 Feb 2021, 2:57 PM IST

petrol2.jpg

भोपाल। मध्यप्रदेश में पेट्रोल के दाम बढ़ने से लगातार आम आदमी पर इसकी मार पड़ रही है। बुधवार को लगातार 9वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर उछाल देखने को मिला। ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 25-25 पैसे की बढ़ोतरी की है। भोपाल में सादा पेट्रोल 97.52 पर पहुंच गया, जबकि प्रीमियम पेट्रोल 100.44 रुपए प्रति लीटर पर है। इधर, भोपाल में दूसरे दिन भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश में भी पट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। प्रीमियम पेट्रोल पहले ही 100 के आंकड़े के पार चल रहा है, जबकि सादा पेट्रोल भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। भोपाल में मंगलवार को प्रीमियम पेट्रोल 100.18 प्रति लीटर था, जबकि सादा पेट्रोल 97.27 रुपए प्रति लीटर था। जबकि डीजल 87.88 रुपए था, वहीं डीजल प्रीमियम 91.14 रुपए पर था। बुधवार को भोपाल में पेट्रोल के दाम 97.52 रुपए हो गए, जबकि डीजल के दाम 88.13 हो गए।

बुधवार को फिर मारा झटका

बुधवार को सुबह 6 बजे जब पेट्रोल-डीजल के दाम खुले तो फिर लोग हैरान थे। लगातार मूल्य वृद्धि के कारण लोग सरकारों के टैक्स को कोस रहे हैं। भोपाल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए सतीश शर्मा कहते हैं कि केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी की कोई कोशिश नहीं की, ऊपर से एग्री सेस लगा दिया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार भी इसमें कमी की कोई कोशिश नहीं कर रही है। अगले सप्ताह शुरू होने वाले बजट सत्र में टैक्स में कमी करके पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करना चाहिए।

भोपाल में विरोध प्रदर्शन

इधर, राजधानी भोपाल के पांच नंबर बस स्टाप स्थित दुर्गा पेट्रोल पंप पर कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।


क्या कहते हैं सरकार के मंत्री

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करते हैं, इसलिए ऐसी वृद्धि हो रही है। सरकार ऐसे इंतजाम कर रही है कि इसके दाम भारत के नियंत्रण में आ जाएं। मूल्य वृद्धि के कारण देश में इलेक्ट्रिक और सौर ऊर्जा से भी वाहन चलाने की सरकार की मंशा है।

एक नजर

हर दिन ऐसे देखें भाव