
नई दिल्ली। देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस ( coronavirus in india ) के खतरे ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। केंद्र के साथ सभी राज्य सरकारें इस वायरस से निपटने में जुटी हुई हैं। देश में आज लॉकडाउन ( Lock Down ) का 10वां दिन है। अब तक देशभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2300 के पार पहुंच चुकी है। जबकि 62 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
लॉकडाउन के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सरकार, प्रशासन और पुलिसकर्मी लगातार कोशिशें कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) खुद भी बार-बार इस संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ( Social deistancing ) को रामबाण इलाज बता रहे हैं।
साथ ही कोरोना को भगाने में काम कर रहे कोरोना वॉरियरस के उत्सावर्धन के लिए भी ताली-थाली और दीप जलाने की लोगों से अपील कर रहे हैं।
24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी ने लोगों से 5 अप्रैल को दीया जलाने की अपील की है। इस बार पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का है। वीडियो साझा करने के साथ पीएम मोदी ने लिखा है आओ दीया जलाएं...
वीडियो में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी अपनी कविता आओ फिर से दिया जलाएं...सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि 3 अप्रैल को सुबह 9 बजे पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की, कि वे 5 अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों की बिजली बंद कर, दरवाजे या बालकनी में दीया, मोमबत्ती, टॉर्च, मोबाइल की फ्लैश लाइट से रोशनी करें।
खास बात यह है कि इस अपील के बाद एक बार फिर 4 अप्रैल को पीएम मोदी ने लोगों से वहीं अपनी दोहराई। इस बार अपने साथ पूर्व पीएम की कविता भी साथ लाए।