विविध भारत

फेसबुक पर ट्रंप से आगे निकले पीएम मोदी, पर यहां पिछड़े

बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा समय में फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं।
2 min read
May 02, 2018
फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पीएम मोदी के हैं

नई दिल्ली। विश्व के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार अमरीकी राष्ट्रपति भले ही माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले नेता हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर उन्हें पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह सामने आया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा समय में फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं, जबकि जोर्डन की क्वीन रानिया तीसरे स्थान पर हैं, जिनके कुल एक करोड़ 60 लाख फॉलोअर हैं।

बता दें कि कम्युनिकेशन्स कंपनी बरसॉन-मार्टस्टेलर द्वारा करवाए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। इस वक्त 43.2 मिलियन ( 4 करोड़ 32 लाख) लोग फेसबुक पर पीएम मोदी को फॉलो करते हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 23.1 मिलियन (2 करोड़ 31 लाख) लोग फोलो करते हैं। यह आंकड़ा लगभग दो गुणा है।

कंबोडिया के पीएम की फॉलोअर्स की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ी

आपको बता दें कि इस अध्ययन में बताया गया है कि ऐशियाई देशों में फेसबुक को ट्विटर से ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि पीएम मोदी अन्य नेताओं से सबसे आगे निकल गए हैं। इस अध्ययन के मुताबिक कम्बोड़िया के पीएम हुन सेन पांचवें पायदान पर हैं, हालांकि इनके फॉलोअर्स की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल हुन सेन को 96 लाख लोग फोलो करते हैं। सबसे रोचक तथ्य यह है कि पीएम हुन सेन की फोलोअर्स की कुल संख्या कम्बोडिया के कुल फेसबुक यूजर्स से भी ज्यादा है। इस समय कुल 71 लाख लोग कंबोडिया में फेसबुक यूज करते हैं, हालांकि फेसबुक पर कुल एक करोड़ 44 लाख ख्मेर-भाषियों के लिहाज़ से उनके फॉलोअरों की तादाद अभी और बढ़ सकती है।

कैसे किया गया अध्ययन

आपको बता दें कि इस अध्ययन में 650 राष्ट्रप्रमुखों एवं विदेश मंत्रियों के व्यक्तिगत और संस्थागत फेसबुक पेजों की 1 जनवरी 2017 से अबतक की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। इस अध्ययन में पाया गया कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पेज पर दुनिया में सबसे ज्यादा कमेंट, लाइक और शेयर हुए हैं। बीते 14 महीने में ट्रंप के फेसबुक पेज पर कुल 20 करोड़ 49 लाख कमेंट, लाइक और शेयर हुए हैं, जबकि पीएम मोदी के फेसबुक पेज पर कुल 11 करोड़ 36 लाख लाइक, शेयर और कमेंट हुए हैं। इस अध्ययन में यह भी पाया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने फेसबुक पेज पर प्रत्येक दिन कम से कम पांच पोस्ट करते हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी उससे आधा (औसतन 2 पोस्ट रोजाना) करते हैं।

Published on:
02 May 2018 04:23 pm
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य