विविध भारत

PM मोदी ने आम जनता से मांगे पद्म पुरस्कारों के लिए नाम

पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी सरकार समाज में जमीन से जुड़े सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रही हैं। कई बार तो ये ऐसे लोग होते हैं जिनके बारे में हमने कभी सुना भी नहीं होता अथवा जिनके काम की कभी चर्चा नहीं होती।
2 min read
Feature image

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से पद्म पुरस्कारों के लिए ऐसे लोगों को नामांकित करने का आग्रह किया है जिन्होंने प्रेरणादायी कार्य किए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि भारत में बहुत से प्रतिभाशाली लोग जमीनी स्तर पर असाधारण कार्य कर रहे हैं। हम उनमें से बहुतों के बारे में कुछ देख, सुन नहीं पाते। यदि आप भी ऐसे प्रेरणादायी लोगों को जानते हैं तो उन्हें #PeoplesPadma के लिए नोमिनेट करें। नोमिनेशन की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। उन्होंने अपनी पोस्ट में नोमिनेट करने के लिए एक लिंक https://padmaawards.gov.in/ भी शेयर किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी सरकार समाज में जमीन से जुड़े सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रही हैं। कई बार तो ये ऐसे लोग होते हैं जिनके बारे में हमने कभी सुना भी नहीं होता अथवा जिनके काम की कभी चर्चा नहीं होती परन्तु ये अपने क्षेत्र में अपने लेवल पर बहुत ही असाधारण तथा अद्भुत कार्य कर रहे हैं।

असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1954 में की गई थी। पुरस्कारों के लिए तीन कैटेगरी (1) पद्म विभूषण, (2) पद्म भूषण और (3) पद्मश्री बनाई गई हैं और तभी से हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर कुछ चुने गए लोगों को ये अवॉर्ड दिए जाते रहे हैं। ये पुरस्कार देश के उन नागरिकों को दिए जाते हैं जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में असाधारण और अति विशिष्ट कार्य किया हो।

आमतौर पर किसे ये पुरस्कार दिए जाने हैं, ऐसे लोगों के नामों की सिफारिश राज्‍य सरकारों/ संघ राज्‍य प्रशासनों, केन्‍द्रीय मंत्रालयों/ विभागों, उत्‍कृष्‍टता संस्‍थानों आदि के द्वारा की जाती है। अंत में अवॉर्ड कमेटी द्वारा इन नामों पर विचार कर लिस्ट फाइनल की जाती है और उस लिस्ट को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानि 25 जनवरी की शाम को अवॉर्ड प्राप्त करने वालों के नामों की घोषणा की जाती है।

Published on:
11 Jul 2021 12:30 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर