14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कल अंबिकापुर में, अक्षरा सिंह भी आएंगीं, दोनों रास डांडिया में होंगीं शामिल

Urvashi Rautela in Ambikapur: शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर के एक निजी होटल में आयोजित रास डांडिया कार्यक्रम में दोनों होंगीं शामिल
2 min read
Google source verification
Urvashi Rautela and Akshara Singh in Ambikapur

Urvashi Rautela, उर्वशी रौतेला और अक्षरा सिंह (Photo- Wikipedia)

अंबिकापुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह (Bhojpuri Singer Akshara Singh) अंबिकापुर आएंगीं। वे शहर के निजी होटल में आयोजित रास डांडिया कार्यक्रम में शामिल होंगीं। दोनों अभिनेत्रियों की झलक पाने को लेकर शहरवासियों में उत्सुकता बनी हुई है। उर्वशी रौतेला 15 अक्टूबर को अंबिकापुर पहुंचेंगी और शाम 7 बजे से कार्यक्रम में शामिल होकर डांडिया करेंगीं। वहीं अक्षरा सिंह 16 अक्टूबर को शहर में आएंगीं और शाम को रास डांडिया कार्यक्रम में अपने नृत्य व गायन का प्रदर्शन करेंगीं। बता दें कि इससे पूर्व भी नवरात्र के अवसर पर कई मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियां अंबिकापुर में आ चुकी हैं।

नवरात्र के अवसर पर शहर के होटल सरगवां पैलेस में 15 और 16 अक्टूबर को रास डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Bolywood Actress Urvashi Rautela) और भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह आ रही हैं। दोनों के आगमन को लेकर आयोजकों द्वारा शहर में उनके पोस्टर लगाए हैं। 15 और 16 अक्टूबर को दोनों डांडिया कार्यक्रम में शामिल होकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगीं।

इसके अलावा कार्यक्रम का संचालन करने महिला एंकर (Female Anchor) हर्षाली समेत अन्य को भी बुलाया गया है। दोनों अभिनेत्रियों को देखने काफी संख्या में लोगों ने टिकटों की बुकिंग की है। बता दें कि 2 अक्टूबर को आयोजकों द्वारा दोनों अभिनेत्रियों का पोस्टर लॉंच किया गया था। इसमें भी शहर के जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

Akshara Singh in Ambikapur: अक्षरा सिंह आ चुकी हैं मैनपाट

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस व सिंगर अक्षरा सिंह पूर्व में भी मैनपाट महोत्सव (Mainpat Mahotsava) में शामिल होने अंबिकापुर आ चुकी हैं। यह अंबिकापुर में उनका दूसरा दौरा होगा। जबकि उर्वशी रौतेला पहली बार अंबिकापुर आ रही हैं। इन अभिनेत्रियों के पूर्व भी शहर में नवरात्र व अन्य मौकों पर बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस व सिंगर आ चुके हैं। पिछले वर्ष काचा बादाम गर्ल के नाम से विख्यात अंजली अरोरा अंबिकापुर में आई थीं, जबकि सांपों के जहर से जुड़ा मामला होने की वजह से एल्विस यादव का यहां विरोध हुआ था। ऐसे में उन्हें उल्टे पांव शहर से लौटना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग