विविध भारत

लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ कर रहे बैठक

लॉकडाउन से बाहर निकलने के अगले चरण पर होगी चर्चा। सोमवार दोपहर तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग होने वाली है शुरू। इस दौरान लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर भी चर्चा संभव।
2 min read
• •
Updated: 11 May 2020, 5:15 PM IST
pm_modi_video_conferencing_to_cm.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए देश भर में लागू लॉकडाउन से बाहर निकलने के अगले चरण पर आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में चर्चा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी अर्थव्यवस्था सहित कई मुद्दों पर बात कर सकते हैं। इस संबंध में रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्विटर पर कहा कि वह वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार करीब तीन बजे बैठक करेंगे।

पीएमओ इंडिया ने ट्वीट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (सोमवार) दोपहर तीन बजे राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 5वीं बैठक करेंगे।"

सूत्रों के मुताबिक चूंकि 17 मई को लॉकडाउन 3.0 समाप्त हो रहा है, ऐसे में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और कंटेंनमेंट जोन में महामारी से निपटने को लेकर बैठक में चर्चा होगी।

गौरतलब है कि इससे पहले कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के प्रबंधन में देश की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों व स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद अब यह घोषणा की गई है।

मुख्य सचिवों ने गौबा को अपने-अपने राज्यों की स्थिति के बारे में अवगत करते हुए कहा कि महामारी से सुरक्षा की आवश्यकता के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी बड़े पैमाने पर सुधारने की जरूरत है। ऐसे में अब प्रधानमंत्री भी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के माध्यम से स्थिति का जायजा लेना चाहते हैं।

?? संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर 25 मार्च को लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन को वास्तव में 14 अप्रैल को समाप्त होना था, बाद में इसे 3 मई तक के लिए आगे बढ़ाया गया और इसके बाद इसे 17 मई तक करने का निर्णय लिया गया।
Updated on:
11 May 2020, 5:15 PM IST
Published on: