विविध भारत

पीएम मोदी की रैली पर आतंकी हमले का खतरा! हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

PM Narendra Modi की जान को खतरा, Pakistani Terrorist Group रच रहा बड़ी साजिश, रैली में हो सकता है हमला, खुफिया एजेंसियों ने इंटरसेप्ट किया आतंकियों का संदेश

2 min read

नई दिल्‍ली। देशभर में नागरिकता संशोधन अधिनियम ( Citizenship Amendment Act ) के खिलाफ जमकर विरोध हो रहा है। इस बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के खिलाफ साजिश का पर्दाफाश हुआ है। खुफिया एजेंसियों ने इस साजिश से नकाब उठाया है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की जान को खतरा है।

दरअसल 22 दिसंबर को दिल्‍ली के रामलीला मैदान होने वाली रैली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्‍तान ( Pakistan ) से जुड़े आतंकी संगठनों ( Terrorist Group ) ने हमले की साजिश रची है। यही नहीं पाकिस्‍तान के आतंकी संगठनों ( Pakistani terrorist group ) ने पीएम मोदी के साथ अन्‍य बड़े नेताओं के खिलाफ भी हमले की भी साजिश रची है।

ऐसे हुआ साजिश का खुलासा
इस पूरी साजिश से पर्दा उस वक्त उठा जब सीमापार से जुड़े एक संदेश को इंटरसेप्‍ट किया गया। इस संदेश के मुताबिक जैश-ए-मोहम्‍मद ( JeM ) पीएम मोदी को जान से मारने की साजिश रच रहा है।

ये करने जा रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक भव्य रैली करने जा रहे हैं। इस रैली के दौरान वे दिल्‍ली में अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के बाद अपनी सरकार के निर्णयों के संबंध में जनता को संबोधित करेंगे।

IB समेत सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पीएम मोदी रैली पर आतंकी हमले की साजिश की सूचना के बाद से ही आईबी समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खुफिया ब्यूरो ने एसपीजी और दिल्ली पुलिस को पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के लिए कहा है।
वहीं IB ने सुरक्षा एजेंसियों को ब्लू बुक ( Blue Book ) के मुताबिक पूरी तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

ये है ब्लू बुक
आपको बता दें कि Blue Book में प्रधानमंत्री की यात्राओं और रैलियों के दौरान सुरक्षा-व्‍यवस्‍था के इंतजाम के बारे में व्‍यवस्‍था दी गई है।

Updated on:
20 Dec 2019 03:44 pm
Published on:
20 Dec 2019 11:54 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी