विविध भारत

वाराणसी में रिक्शाचालक मंगल केवट से मिले पीएम मोदी, पूछा- आपका क्या हाल है?

मंगल केवट बोले- इस मुलाकात को जिंदगी भर याद रखूंगा मंगल ने बेटी की शादी में आने का पीएम को भेजा था न्योता पीएम मोदी ने शादी के दिन दी थी बधाई
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2020, 2:22 PM IST
pm-kewat.jpeg
पीएम माेदी ने वाराणसी में मंगल केवट से मुलाकात की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसी संबंधों को पसर्नल टच देने के लिए जाने जाते हैं। इस बात ख्याल वह स्टेट्समैनों से मुलाकात के दौरान नहीं बल्कि आम आदमी से अपने संबंधों में भी रखते हैं। इसका अनुकरणीय उदाहरण उन्होंने दो दिन पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पेश किया। दो दिन पहले जब पीएम मोदी को बेटी की शादी में न्योता देने वाले वाराणसी के रिक्शाचालक मंगल केवट से मिले तो उसकी खुशी का उस वक्त ठिकाना न रहा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक दिवसीय दौरे के दौरान रिक्शा चालक मंगल केवट से मुलाकात की। इस मुलाकात के पीछे मुख्य वजह सामाजिक सरोकार को पूरा करना था। दरसअल रिक्शा चालक मंगल केवट ने पीएम मोदी को अपनी बेटी की शादी में आने का न्योता भेजा था। उन्होंने केवट से वाराणसी में मिलने का वादा किया था।

वाराणसी में इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिक्शाचालक मंगल केवट से उसके और उसके परिवार का कुशल-मंगल पूछा और साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में केवट के प्रयासों की सराहना भी की। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पीएम मोदी से प्रभावित होकर मंगल केवट ने अपने गांव में गंगा के किनारों को खुद साफ करने का काम किया है।

इससे पहले रिक्शा चालक मंगल ने पीएम मोदी की तरफ से बधाई पत्र पाने पर खुशी जाहिर की थी। केवट और उनकी पत्नी रेणु देवी ने वाराणसी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। बता दें कि 12 फरवरी को केवट की बेटी की शादी हुई है।

मुलाकात के बाद रिक्शा चालक केवट ने कहा हमने सबसे पहला न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। मैं व्यक्तिगत तौर पर दिल्ली जाकर खुद पीएमओ में यह पत्र सौंपा। 8 फरवरी को पीएम मोदी की तरफ से हमें एक बधाई पत्र मिला, जिससे हम काफी उत्साहित हुए।

Updated on:
18 Feb 2020, 2:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता