सोमवार इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात करने और उन्हें समझाने के लिए तीन सदस्यों को नियुक्त किया था। अब मध्यस्था पैनल के एक सदस्य वकील संजय हेगड़े ( Advocate Sanjay Hegde ) ने कहा है कि हम प्रदर्शनकारियों से बातचीत करके बीच का रास्ता निकालेंगे।