विविध भारत

पीएम मोदी आज Smart India Hackathon को करेंगे संबोधित,  इस मंच को बताया ‘वाइब्रेंट फोरम’

PM ने ट्वीट कर बताया Young India talent से भरा है। हैकाथॉन ने Innovation की भावना को बढ़ावा मिलेगा। Digital technology का प्रतीक है स्मार्ट इंडिया हैकाथन।

2 min read
PM ने ट्वीट कर बताया Young India talent से भरा है।

नई दिल्ली। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 ( Smart India Hackathon 2020 ) के ग्रैंड फिनाले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने ट्विट कर कहा कि इस कार्यक्रम में यंग इंडिया का टैंलेंट ( Young India talent ) और इनोवेशन ( Innovation ) की भावना को बढ़ावा मिलेगा। पीएम मोदी आज साढ़े चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ( Video Conferencing ) के जरिए अपने संबोधन के साथ स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2020 के ग्रैंड फिनाले की शुरुआत करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि यह हैकाथॉन नए विचारों और इनोवेशन के लिए एक वाइब्रेंट फोरम ( Vibrant Forum ) के तौर पर उभरा है। स्वाभाविक तौर पर इस बार हमारे युवा आत्मनिर्भर भारत बनाने के तरीकों के साथ-साथ कोरोना के बाद वाली दुनिया के लिए अपने इनोवेशन पर फोकस करेंगे।

युवा भारत टैलेंट से भरा हुआ है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 का ग्रैंड फिनाले इनोवेशन और एक्सीलेंस की भावना को दिखाएगा। आज शाम साढ़े 4 बजे हैकाथॉन के फाइनलिस्टों से रूबरू होंगे और उनके कामों के बारे में और ज्यादा जानकारी लेने का इंतजार है।

नवाचारों के पहचान की पहल

इससे पहले सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि पीएम मोदी हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे। बयान के मुताबिक स्मार्ट इंडिया ( Smart India ) हैकाथन हमारे देश के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने के लिए नई और डिजिटल प्रौद्योगिकी ( Digital technology ) नवाचारों की पहचान करने की एक पहल है। पिछले कुछ वर्षों में यह युवा मस्तिष्क में एक अलग सोच को बढ़ावा देने में बेहद सफल साबित हुआ है।

2020 के पहले चरण में 4 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था

बता दें कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के 2017 के पहले संस्करण में 42,000 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। यह संख्या 2018 में बढ़कर एक लाख और 2019 में बढ़कर 2 लाख हो गई थी। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 के पहले दौर में साढ़े 4 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस साल 10,000 से अधिक छात्र होंगे जो केंद्र सरकार ( Central Government ) के 37 विभागों, 17 राज्य सरकारों और 20 उद्योगों से 243 समस्याओं का हल करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Updated on:
01 Aug 2020 11:34 am
Published on:
01 Aug 2020 11:27 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत