विविध भारत

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें क्यों भेजा गया था 68 पैसे का चेक?

पीएम मोदी को जन्मदिन पर मिले 68 पैसे के चेक आरएसएसएस के लोगों ने चेद कर की भावुक अपील चेक भेजने के पीछे है दिलचस्प वजह

2 min read

नई दिल्ली। देश ही नहीं दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 69वां जन्मदिन है। वैसे तो बीजेपी ने पहले ही पीएम मोदी के जन्मदिवस को बतौर सेवा सप्ताह मनाना शुरू कर दिया है। लेकिन मंगलवार को देश के साथ दुनियाभर में उनका जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा।

वैसे तो पीएम मोदी के जन्मदिवस से जुड़े कई किस्से हैं, लेकिन एक रोचक किस्सा आपके साथ साझा कर रहे हैं। जब उन्हें अपने ही जन्मदिन पर 68 पैसे का चेक मिला था। इस 68 पैसे के पीछे की कहानी काफी रोचक और दिलचस्प है।

हर बार की तरह पीएम मोदी को जन्मदिन पर कई तोहफे मिले। लेकिन एक तोहफा काफी अलग था।

इस तोहफे में उन्हें एक चेक भेजा गया था। खास बात यह है कि ये चेक सिर्फ 68 पैसे का था।

जाहिर सी बात है जन्मदिन पर किसी को चेक मिले वो भी 68 पैसे का तो मामला कितना गंभीर हो जाता है।

इस चेक के साथ लिखा था, हम आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं, इसलिए आपके जन्मदिन पर 68 पैसे का चेक ही भेज पा रहे हैं।

इतनी विनम्रता से भेजे जाने वाले इन चेकों को कृपया स्वीकार करें और रायलसीमा क्षेत्र की जनता के लिए दुआएं कीजिए। आरएसएसएस ने चेक भेजने के बाद यह अपील की है।

आपको बता दें कि आरएसएसएस का मतलब 'रायलसीमा सागुनीटी साधना समिति' है। रायलसीमा आन्ध्र प्रदेश का एक पिछड़ा इलाका माना जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आरएसएसएस की तरफ से भेजे गए 68 पैसों के चेक सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुए।

आरएसएसएस ने कहा कि पीएम इसे अपना अपमान न समझें और उनकी खराब स्थिति को समझें। रायलसीमा में सिंचाई परियोजनाएं अमल में लाने की मांग करते हुए आरएसएसएस पिछले कई सालों से काम कर रही है।

यह थी चेक भेजने की वजह
दरअसल आरएसएसएस इस बात की मांग करती है कि आन्ध्र प्रदेश राज्य विभाजन अधिनियम की ओर से किए गए वादों को अमल में लाया जाए।

अपनी समस्याओं को पीएम नरेंद्र मोदी की निगाह में लाने के लिए आरएसएसएस से जुड़े कई सौ किसानों ने 68 पैसों के चेक पीएम के नाम भेजे।

आरएसएसएस के अध्यक्ष बोज्जा दसराधा रामिरेड्डी ने बताया, "हम चाहते हैं कि पीएम मोदी को और भी ज्यादा रकम उपहार में दें, लेकिन हमारी आर्धिक स्थिति हमें इसकी इजाजत नहीं दे रही।

लेकिन हम वादा करते हैं कि आर्थिक रूप से मजबूत होने पर बड़ी रकम तोहफ़े में देंगे।

Updated on:
16 Sept 2019 09:31 pm
Published on:
16 Sept 2019 05:36 pm
Also Read
View All
Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी