विविध भारत

‘मैं नहीं हम एप’ लॉन्च के मौके पर पीएम बोले, टैक्स के पैसे का इस्तेमाल जनता के कल्याण के लिए हो रहा

IT प्रोफेशनलों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हर प्रयास की, चाहे वह कितना ही छोटा या बड़ा हो, कीमत समझी जानी चाहिए।

2 min read
मैं नहीं हम एप लॉन्च, पीएम मोदी ने 20 हजार IT प्रोफेशनल्स से किया संवाद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मैं नहीं हम एप और पोर्टल को लॉन्च किया। दिल्ली के टाउन हॉल में पीए मोदी ने 20 हजार आईटी क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में मैं नहीं हम एप लॉन्च किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि सबकुछ मिलने के बावजूद इंसान दूसरों की मदद करता है। IT प्रोफेशनलों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हर प्रयास की, चाहे वह कितना ही छोटा या बड़ा हो, कीमत समझी जानी चाहिए। सरकारों के पास भले ही योजनाएं और धन होता है, लेकिन किसी भी पहल की सफलता जनता की शिरकत पर ही निर्भर करती है।

लोगों के पैसे का इस्तेमाल देश के कल्याण के लिए-पीएम

आईटी पेशेवरों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज टैक्स भरने की तादाद बढ़ती जा रही है। पहले की अपेक्षा लोग टैक्स भरने के लिए आगे आ रहे हैं। क्योंकि उन्हें भरोसा है कि उनके पैसे का इस्तेमाल सही तरीके से किया जा रहा है। उनके पैसे का इस्तेमाल देश के विकास में लगाया जा रहा है।

'सेल्‍फ फॉर सोसायटी' की थीम पर काम करने वाला यह पोर्टल और एप आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों और संगठनों को सामाजिक सरोकारों और समाज सेवा से जुड़े उनके प्रयासों को एक साथ लाने का मंच प्रदान करेगा। सूत्रों के मुताबिक पोर्टल के जरिए समाज की बेहतरी के लिए काम करने के इच्‍छुक लोगों की व्‍यापक सहभागिता को भी बढ़ावा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर कई उद्योगपतियों , आईटी पेशेवर , आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों के कर्मचारियों से भी मिले।

Namo एप के जरिए पीएम करते हैं बात

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से जुड़ने और अलग-अलग मुद्दों पर बात करने के लिए नमो ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ये Namo ऐप पीएम मोदी का ऑफिशियल ऐप है।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा दक्षिण कोरिया का प्रतिष्ठित ‘सियोल शांति’ पुस्कार
Published on:
24 Oct 2018 05:48 pm
Also Read
View All