8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा दक्षिण कोरिया का प्रतिष्ठित ‘सियोल शांति’ पुस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया का प्रतिष्ठित 'सियोल शांति' पुस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में पीएम मोदी को करीब 1.46 करोड़ रुपए मिलेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा दक्षिण कोरिया का प्रतिष्ठित 'सियोल शांति' पुस्कार

सियोलः भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया का प्रतिष्ठित 'सियोल शांति' पुस्कार दिया जाएगा। दक्षिण कोरिया के सियोल शांति पुरस्कार सांस्कृतिक फाउंडेशन ने बुधवार को इसकी घोषणा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुनिया ने माना है कि भारत ने वैश्विक शांति और लोकतंत्र के लिए सराहनीय काम किया है। पुरस्कार के रूप में पीएम मोदी को करीब 1.46 करोड़ रुपए और पुरस्कार पट्टिका प्रदान की जाएगी।

पुरस्कार के लिए 100 लोग थे कतार में
सियोल शांति पुरस्कार सांस्कृतिक फाउंडेशन के चयन समिति के अध्यक्ष चो चुंग-हू ने कहा कि इसके लिए दुनियाभर के कुल 100 लोगों का चयन किया गया था, जिसमें कई देशों के राष्ट्रपति, नेता, कारोबारी, पत्रकार, एथलीट्स, धार्मिक नेता शामिल थे। इन सब लोगों के कार्य करने की तुलना में पीएम मोदी के कार्य को सबसे उपयुक्त माना गया। साल 2018 का यह यह पुरस्कार पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के 14वें व्यक्ति होंगे। चो चुंग-हू ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने 'मोदीनॉमिक्स' के जरिए अमीर-गरीब के बीच की खाईं को कम करने का काम किया है। इसके अलावा वैश्विक शांति के साथ-साथ विश्व में आर्थिक विकास में अहम योगदान दिया है।
इन लोगों को भी मिल चुका है पुरस्कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले सियोल शांति पुरस्कार पूर्व संयुक्त राष्ट्र कोफी अन्नान, मौजूदा सचिव बान की मून, नोबेल शांति पुरस्तार विजेता डेनिस मुक्वेग और ओलंपिक समिति के अध्यक्ष जुआन अंटोनियो जैसे लोगों को मिल चुका है।