विविध भारत

PM Narendra Modi 24 सितंबर को Virat Kohli और Milind Soman से करेंगे बात, जानें वजह

PM Narendra Modi फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ Online fit india dialogue में देशभर के फिटनेस के जुनूनी लोगों से चर्चा करेंगे Modi फिटनेस के सफर के बारे में बताएंगे और प्राधनमंत्री से फिटनेस और अच्छे स्वास्थ को लेकर उनके विचार जानेंगे
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2020, 7:43 AM IST
a.jpg

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) फिट इंडिया मूवमेंट ( Fit India Movement )
की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को ऑनलाइन फिट इंडिया डायलोग ( Online fit india dialogue ) में देशभर के फिटनेस के जुनूनी लोगों से चर्चा करेंगे। इस ऑनलाइन बातचीत में प्रतिभागी अपनी फिटनेस के सफर के बारे में बताएंगे और प्राधनमंत्री से फिटनेस और अच्छे स्वास्थ को लेकर उनके विचार जानेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ( Indian cricket team captain Virat Kohli ) और एक्टर मिलिंद सोमन ( Actor Milind Soman ) से बात करेंगे।

स्वास्थ और फिटनेस के तमाम पहलुओं पर चर्चा होगी

एक सरकारी बयान के अनुसार कोविड-19 महामारी ( Coronavirus Crisis ) के दौरान, फिटनेस जीवन का और ज्यादा अहम हिस्सा बन गई है। इस बातचीत में पोषण, स्वास्थ और फिटनेस के तमाम पहलुओं पर चर्चा होगी।" इस ऑनलाइन बातचीत में शामिल लोग फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य के टिप्स बताएंगे। इसके साथ ही उनके विचारों पर प्रधानमंत्री भी अपना मार्गदर्शन देंगे। इस ऑनलाइन बातचीत में जो लोग हिस्सा लेंगे, उनमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से लेकर मिलिंद सोमन, रुजुता दिवाकर शामिल होंगे।

फिट इंडिया मूवमेंट की परिकल्पना

सरकारी बयान में कहा गया है फिट इंडिया मूवमेंट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक जन आंदोलन के रूप में कल्पना की गई। फिट इंडिया मूवमेंट की परिकल्पना देश के नागरिकों को भारत को एक फिट राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रयास के रूप में की गई थी। इस परिकल्पना में देश के नागरिकों को मौज-मस्ती करने के लिए सरल और किफायती तरीकों को शामिल किया गया था। जिसका उददेश्य नागरिकों को फिट रखना और व्यवहार में बदलाव लाना था। यह फिटनेस को हर भारतीय के जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाता है।

3.5 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी

इस मूवमेंट की लॉचिंग के बाद फिट इंडिया मूवमेंट के नेतृत्व में आयोजित तरह—तरह के कार्यक्रमों में देश भर से लोगों ने प्रतिभाग किया। फिट इंडिया फ्रीडम रन, प्लॉग रन, साइक्लोथॉन, फिट इंडिया वीक, फिट इंडिया स्कूल सर्टिफिकेट और कई अन्य कार्यक्रमों में 3.5 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी देखी गई है।

Published on:
Also Read
View All
Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

MCB Medical shops: बिना फार्मासिस्ट बेच रहे थे दवाइयां, अधिकारियों ने मारा छापा, 3 मेडिकल दुकानें कराईं बंद

Ambikapur News: सडक़ हादसे में बाइक सवार शिक्षक की मौत, मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे बलरामपुर

Ambikapur News: चोरी के आरोप से परेशान 12वीं की छात्रा चढ़ गई थी स्कूल की छत पर, लौटी तो प्रबंधन बोला- सहमति पत्र दो, तब रखेंगे

Ambikapur News: मोबाइल खरीदने मां से मांगे पैसे, नहीं मिला तो बोला- मैं मर जाऊंगा, फिर दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन के सामने कूदा, हुई मौत