विविध भारत

प्रकाश जावड़ेकर ने हथिनी की मौत पर केरल सरकार से मांगी रिपोर्ट, रतन टाटा से मेनका गांधी तक ने हत्या माना, कहा – न्याय की जरूरत

  हथिनी की हत्या के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। रतन टाटा ने कहा - किसी इंसान की सोची समझी साजिश है। मल्लापुरम इस तरह की घटनाओं के लिए कुख्यात है।

2 min read
केरल में हथिनी की हत्या के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

नई दिल्ली। केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट (Kerala Silent Valley Forest ) में एक गर्भवती हथिनी ( Pregnant elephant ) की मौत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Environment Minister Prakash Javadekar ) ने हथिनी की हत्या को लेकर केरल सरकार ( Kerala Government ) से पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने हत्या के मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस बारे में जावड़ेकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने घटना पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मसला है। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि हथिनी की मौत 27 मई को वेल्लियार नदी में हुई थी।

रतन टाटा ने माना सुनियोजित मर्डर

बिजनेस टाइकून और परोपकारी रतन टाटा ( Business tycoon and philanthropist Ratan Tata ) ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना पर ट्वीटकर हथिनी के लिए न्याय मांगा है। टाटा ने कहा है कि जानवरों के खिलाफ इस तरह का बर्ताव माफ नहीं किया जा सकता। ये कोई हादसा नहीं है बल्कि किसी इंसान की सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या जैसा ही अपराध है।

मेनका गांधी बोलीं - मल्लापुरम इसके लिए कुख्यात है

बीजेपी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ( Former Union Minister Maneka Gandhi ) ने इसे हत्या करार दिया है। हथिनी की मौत के बारे में मेनका गांधी ने कहा कि ये हत्या है। मल्लापुरम ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात है। यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं।

मल्लापुरम वन विभाग के अधिकारी द्वारा इस घटना को अपने फेसबुक पेज पर शेयर करने के बाद मामला मीडिया में आया। अफसर ने बताया कि गर्भवती हथिनी मुंह में पटाखे फूटने के बाद वेल्लियार नदी पर गई। पानी में मुंह डालकर खड़ी हो गई। वन्य विभाग के अधिकारियों ने उसे निकाला लेकिन उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हथिनी की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज ( FIR ) कराया गया है।

बता दें कि केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में एक गर्भवती जंगली हाथी मानव क्रूरता का शिकार हुई जिसके बाद 27 मई को मलप्पुरम जिले में वेल्लियार नदी में हथिनी की मौत हो गई थी। हथिनी के मुंह में पटाखे से भरा अनानास फट गया था। इससे हथिनी के मसूड़े बुरी तरह फट गए और वह खा भी नहीं पा रही थी।

Updated on:
04 Jun 2020 10:41 am
Published on:
04 Jun 2020 10:39 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश