नई दिल्ली। हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी ( CCMB ) के वैज्ञानिकों ने देश में एक अलग तरह के कोरोना वायरस (Coronavirus) का पता लगाया है। वैज्ञानिकों ने वायरस के इस अनूठे समूह को ‘क्लेड ए3आई’ नाम दिया है, जो भारत में जीनोम सीक्वेंस ( Genome sequence ) के 41 फीसदी सैंपलों में पाया गया है।