Highlights प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर पहुंचीं। आनंद भवन में कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
नई दिल्ली। प्रयागराज में माघ मेले के तीसरे प्रमुख स्नानपर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम के तट भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर पहुंचीं। उन्होंने संगम को नाव से पार किया। इसके साथ संगम में डुबकी भी लगाई और पूजन किया।इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा खुद ही नाव चलाकर घाट पर पहुंचीं। नाविक को दो हजार रुपये दिए।
सुरक्षा घेरा तोड़कर छात्रा से मिलीं प्रियंका
प्रियंका ने इस दौरान अपना सुरक्षा घेरा तोड़कर एक लड़की से मुलाकात की। सीमा सिंह निवासी नैनी ने जब आवाज दी तो प्रियंका सुरक्षा से बाहर आकर उसके पास पहुंच गईं। बातचीत करते हुए उसे अपने साथ अपनी गाड़ी तक ले आईं। यह लड़की बीटीसी कर रही है।
प्रियंका गांधी 1140 बजे आनंद भवन पहुंचीं। यहां कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी। गेट पर भारी भीड़ को देखकर आनंद भवन के गेट को खोल दिया गया। कार्यकर्ता भी भीतर घुस गए थे। इन्हें बाद में रोक दिया गया। आनंद भवन पहुंचकर प्रियंका ने अपने परदादा और देश के प्रथम पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू के अस्थिस्थल पर पुष्प चढ़ाए और उन्हें याद किया। इसके बाद वे अनाथ बच्चियों से मिलीं। काफी देर तक उनसे बात की।