विविध भारत

किसान महापंचायत में बोलीं प्रियंका- जनता ने मोदी को दो-दो बार पीएम क्यों बनाया

 Highlights प्रियंका ने माना कि आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं। कहा, जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो।
2 min read
priyanka gandhi
प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने महासभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने पूछा मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? इस दौरान प्रियंका ने माना कि आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं। मगर जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो।

प्रियंका ने कहा, क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसान की भलाई कर रही है। वे भाषण देने नहीं आई हूं, आपसे बातचीत करने आई हैं। उन्होंने किसानों से कहा आप हमें बनाते हैं। आप और हमारे बीच भरोसे का संबंध है और उसी रिश्ते पर आप एक नेता को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि जनता ने मोदी को दो-दो बार पीएम क्यों बनाया। प्रियंका ने कहा लोगों के मन में भरोसा था कि वो आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा पहली बार मोदी की सरकार आई तो बड़ी बड़ी बातें हुईं।

प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी नहीं हुई। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिए हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कृषि कानून लाई है। उससे सिर्फ उद्योगपतियों को बढ़ावा मिला है।

प्रियंका ने कि पीएम मोदी अमरीका, चीन और पाक जा सकते हैं। मगर दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी और परजीवी बताया। मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन्होंने आपको सत्ता पर बैठाया है, उनका आदर करना चाहिए। इन कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कि इस सरकार के

Published on:
15 Feb 2021 04:03 pm